/newsnation/media/media_files/fkXwxReYgR3BtKQxz4DX.jpg)
देश के कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों और उपराज्यपालों को लेकर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई नियुक्तियों और तबादलों की घोषणा की है. इस बदलाव के तहत दिल्ली, लद्दाख, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, तेलंगाना, बिहार सहित 9 राज्यों में नए राज्यपाल या उपराज्यपाल नियुक्त किए गए हैं. तो आइए जानते हैं कहां-कहां नए राज्यपालों और उपराज्यपालों की नियुक्तियां हुई हैं.
Congratulations to Ambassador @SandhuTaranjitS on his appointment as Lt. Governor of New Delhi.
— US-India Strategic Partnership Forum (@USISPForum) March 5, 2026
A veteran diplomat, Ambassador Sandhu was one of @MEAIndia's finest diplomatic stalwarts and a key architect in strengthening U.S.-India relations through his four stints in the… pic.twitter.com/ixJGXnpHmg
इन राज्यों के राज्यपाल बदले गए
- दिल्ली:- दिल्ली में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है. विनय कुमार सक्सेना को हटाकर पूर्व भारतीय राजदूत तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल (एलजी) नियुक्त किया गया है.
- पश्चिम बंगाल:- पश्चिम बंगाल में भी बड़ा बदलाव हुआ है. तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है. उन्होंने सी.वी. आनंद बोस की जगह ली है. दरअसल, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने गुरुवार (5 मार्च) को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने नवंबर 2022 में राज्यपाल का पद संभाला था. इस्तीफा देते समय उन्होंने कहा कि उन्होंने इस पद पर पर्याप्त समय काम कर लिया है. उन्होंने दिल्ली में राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उनके इस्तीफे के बाद आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल बनाया गया है.
- लद्दाख:- वहीं दिल्ली के मौजूदा उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना को अब लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है.
- बिहार:- बिहार में लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- तमिलनाडु:- वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
- तेलंगाना:- हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को अब तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
- महाराष्ट्र:- तेलंगाना के मौजूदा राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है.
- हिमाचल प्रदेश:- लद्दाख के वर्तमान उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है
- नागालैंड:- नंद किशोर यादव को नागालैंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है.
इन नियुक्तियों को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज हो गई है, खासकर पश्चिम बंगाल में जहां यह बदलाव आगामी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस फैसले पर हैरानी भी जताई है.
यह भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव से पहले इस राज्य के राज्यपाल ने भी दिया इस्तीफा, कई और कर सकते हैं रिजाइन
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us