/newsnation/media/post_attachments/images/2023/07/12/34-2023-07-12t084951806-99.jpg)
Delhi Rain( Photo Credit : News Nation)
Delhi Rain: मॉनसून इस बार देश के कई राज्यों में भारी तबाही लेकर आया है. पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक इस बार बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. आज यानी बुधवार सुबह ओल्ड दिल्ली रेलवे ब्रिज पर यमुना का जलस्तर 207 मीटर रिकॉर्ड किया गया. नतीजतन निचले इलाकों में रह रहे लोगों के घर डूबने शुरू हो गए हैं. यमुना किनारे बसे लगभग 400 से 500 मकानों में पानी भर गया है, लिहाजा लोगों को अपने सामान और मवेशियों के साथ घर से बेघर होना पड़ रहा है.
#WATCH दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, कई निचले इलाकों में घरों में यमुना का पानी घुसने के कारण लोग दिक्कतों का सामना कर रहे हैं।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
वीडियो ओखला बैराज इलाके से है। pic.twitter.com/FLFHBnWFJr
यह खबर भी पढ़ें- Weather Update Today: दिल्ली में राहत तो यूपी में आफत, जानें अगले 3 दिनों के मौसम का हाल
1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 दर्ज किया गया था
सरकारी रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से 3 लाख क्यूसेक पानी रिलीज किए जाने के बाद यमुना का जलस्तर अचानक बढ़ गया है. रिपोर्ट में बताया गया कि 1978 के बाद ऐसा पहली बार है जब यमुना का पानी इस स्तर तक पहुंचा है. 1978 में यमुना का जलस्तर 207.49 दर्ज किया गया था. वहीं, सिंचाई विभाग ने निचले इलाकों में रह रहे लोगों की निकासी करनी शुरू कर दी है. राहत व बचाव कार्यों के लिए 45 नावों को लगाया गया है. अतिसंवेदनशील इलाकों से अब तक 41 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया जा रहा है.
#WATCH हिमाचल प्रदेश: लगातार बारिश के चलते मनाली में बाढ़ जैसी स्थिति आ गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 12, 2023
वीडियो ड्रोन से लिया गया है। pic.twitter.com/3aZkX7v9pt
सामान और मवेशियों के साथ भटक रहे लोग
देश की राजधानी दिल्ली में यमुना नदी लगातार खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. रात 2:00 बजे के बाद से नदी से सटे हुए निचली इलाकों में जलस्तर लगातार बढ़ा है और इसी का नतीजा है कि दिल्ली के कई मकानों में यमुना नदी का पानी घुस गया है. यमुना से सटे हुए शास्त्री पार्क के दूसरे पुश्ते इलाके में मौजूद 400-500 मकानों में यमुना नदी का पानी सुबह सुबह घुस गया.सुबह जब लोगों की आंख खुली तो उन्होंने खुद ही अपने सामान व पशुओं को बाहर निकालना शुरू किया, जबकि प्रशासन की तरफ से यह दावा किया गया था कि यमुना के निचले इलाकों को 24 घंटे पहले खाली करा दिया गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उनके घरों में कंधे तक पानी घुस गया है. प्रशासन की तरफ से कोई नहीं आया है ना ही 24 घंटे पहले कोई घर खाली कराने आया.
HIGHLIGHTS
- मॉनसून इस बार देश के कई राज्यों में भारी तबाही लेकर आया है
- पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक इस बार बारिश लोगों पर आफत बनकर टूटी है
- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है