राष्ट्रीय राजधानी में लौटी डबल डेकर बस, ‘देखो मेरी दिल्ली’ से एक ट्रिप में होगा पूरा दिल्ली दर्शन; जानिए टाइमिंग, रूट और किराया

दिल्ली में 40 साल बाद डबल डेकर बसों की वापसी हुई है. ‘देखो मेरी दिल्ली’ इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा से एक ही ट्रिप में राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक और आधुनिक स्थलों का आरामदायक और गाइडेड सफर कराया जाएगा.

दिल्ली में 40 साल बाद डबल डेकर बसों की वापसी हुई है. ‘देखो मेरी दिल्ली’ इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा से एक ही ट्रिप में राजधानी के प्रमुख ऐतिहासिक और आधुनिक स्थलों का आरामदायक और गाइडेड सफर कराया जाएगा.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Deli-double-decker-bus

Photograph: (x)

दिल्ली घूमना अब पहले से ज्यादा आसान, आरामदायक और रोमांचक होने वाला है. शुक्रवार (27 फरवरी) को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने नई डबल डेकर इलेक्ट्रिक टूरिस्ट बस सेवा ‘देखो मेरी दिल्ली’ को हरी झंडी दिखाई. इस खास लॉन्च कार्यक्रम का आयोजन रफी मार्ग पर किया गया, जिसमें पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा भी मौजूद रहे. बता दें कि लगभग 40 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर डबल डेकर बसों की वापसी हुई है. ये बसें ओपन-टॉप टूरिस्ट कोच के रूप में चलाई जाएंगी, ताकि यात्री ऊपर बैठकर राजधानी के ऐतिहासिक और आधुनिक स्थलों का शानदार नजारा देख सकें. यह सेवा प्रीमियम हेरिटेज टूरिस्ट अनुभव के तौर पर तैयार की गई है, न कि रोजमर्रा के ट्रांसपोर्ट के रूप में. तो आइए जानते हैं इसके रूट और किराये के बारे में.

Advertisment

डबल डेकर बस का रूट

जानकारी के मुताबिक, यह डबल डेकर बस विजय चौक से शुरू होकर नेशनल वॉर मेमोरियल, भारत मंडपम, नया संसद भवन, दिल्ली हाट, इंडिया गेट और सेंट्रल विस्टा जैसे प्रमुख स्थानों से होकर गुजरेगी. सरकार का मकसद है कि लोग एक ही सफर में पुरानी दिल्ली की ऐतिहासिक विरासत और नई दिल्ली की आधुनिक पहचान दोनों को करीब से देख सकें.

बस की खासियत

63 सीटों वाली यह डबल डेकर बस पूरी तरह इलेक्ट्रिक है, जिससे प्रदूषण और शोर दोनों कम होंगे. बस में आरामदायक सीटें, आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था और ऊपर खुला पैनोरमिक डेक दिया गया है. खास बात यह है कि हर स्टॉप पर लाइव टूर गाइड यात्रियों को दिल्ली से जुड़ी दिलचस्प और आसान भाषा में कहानियां सुनाएगा. बसों में शहर की मशहूर जगहों के आकर्षक ग्राफिक्स भी लगाए गए हैं.

पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा कि यह पहल दिल्ली को ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन बनाने की दिशा में बड़ा कदम है. दिल्ली में 1200 से ज्यादा ऐतिहासिक स्मारक हैं और आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों और फिल्म फेस्टिवल्स की भी योजना है.

टाइमिंग, टिकट और सफर की पूरी जानकारी

आपको बता दें कि यह बस सुबह और शाम के समय चलेगी. यह बस रोज सुबह 9 बजे दिल्ली हाट INA से शुरू होगी. सफर के दौरान विजय चौक, राष्ट्रपति भवन, नेशनल म्यूजियम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, नेशनल वॉर मेमोरियल और इंडिया गेट जैसे बड़े स्थानों से होकर फिर दिल्ली हाट वापस पहुंचेगी. वहीं शाम में बसें करीब 6 बजे के आस-पास संचालित की जाएगी. टिकट का किराया 500 रुपये प्लस जीएसटी रखा गया है, जबकि 5 से 10 साल के बच्चों के लिए 300 रुपये शुल्क होगा. पांच साल से छोटे बच्चे मुफ्त यात्रा कर सकेंगे. टिकट ऑनलाइन दिल्ली पर्यटन विभाग की वेबसाइट से या शहर के अलग-अलग सूचना केंद्रों से ऑफलाइन भी खरीदी जा सकती है.

40 साल पहले चलती थी ये बसें

गौरतलब है कि दिल्ली में आखिरी बार डबल-डेकर बसें 1960 और 1970 के दशक में दिल्ली ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन की सुविधा सर्विस के तहत चली थीं. लाल और हरे रंग की बसें चांदनी चौक से कनॉट प्लेस और ITO तक चलती थीं.

यह भी पढ़ें- दिल्ली के स्कूलों में EWS, DG कैटेगरी के लिए नर्सरी, KG व क्लास 1 में एडमिशन; आवेदन से लेकर डॉक्यूमेंट्स तक यहां पढ़ें पूरी डिटेल

Utilities news Rekha Gupta Delhi NCR
Advertisment