Delhi Flood: दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, मुश्किल में जीवन

Delhi Flood: दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरना भी शुरू नहीं हुआ था कि यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है...यमुना में पानी के बढ़ने से सरकार और प्रशासन एक बार फिर चिंता में पड़ गई है

Delhi Flood: दिल्ली में अभी बाढ़ का पानी उतरना भी शुरू नहीं हुआ था कि यमुना के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई है...यमुना में पानी के बढ़ने से सरकार और प्रशासन एक बार फिर चिंता में पड़ गई है

author-image
Mohit Sharma
New Update
Delhi Flood

Delhi Flood( Photo Credit : News Nation)

Delhi Flood: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर में एक फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है. आज यानी सोमवार सुबह यमुना का 205.48 मीटर रिकार्ड किया गया. जबकि बीती रात 11 बजे यह केवल 205.5 मीटर था. यमुना के पानी में हुई वृद्धि से दिल्ली के निचले इलाकों पर फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे है. क्योंकि माना जा रहा था कि यमुना का वॉटर लेवल अब कम होने लगा है, जिसके चलते राजधानी की कुछ सड़कों को खोल दिया गया था. इसके साथ ही मेट्रो के यमुना बैंक स्टेशन की एंट्री और एग्जिट को भी ऑपन कर दिया गया था और मेट्रो ट्रेन की रफ्तार को 30 किलोमीटर प्रति घंटा से सामान्य गति पर कर दिया गया था.

Advertisment

यह खबर भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Today : नोएडा और गुरुग्राम समेत आज कई शहर में बदले ईंधन के दाम, देखें रेट

मंगलवार तक बंद रहेंगे सरकारी और प्राइवेट स्कूल

वहीं, दिल्ली सरकार ने रविवार को कहा कि बाढ़ग्रस्त इलाकों में सरकारी और प्राइवेट स्कूल मंगलवार तक बंद रहेंगे. आपको बता दें कि दिल्ली में बाढ़ वाले इलाकों में लोगों की सुरक्षा के लिए राहत शिविर बनाए गए हैं. यमुना का पानी कम होने के बाद स्कूलों से राहत शिविर हटा लिए जाएंगे. वहीं, सरकार का कहना है कश्मीरी गेट, आईटीओ और मजनू का टीला समेत दिल्ली के सबसे ज्यादा जलमग्न इलाकों से अब पानी का लेवल कम होने लगा है और उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दो-तीन दिनों यह जन-जीवन फिर से सामान्य हो जाएगा. 

यह खबर भी पढ़ें-  Delhi Flood: दिल्ली में अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना, बाढ़ से राहत नहीं

दिल्ली में आज भी बाढ़ जैसे हालात

आपको बता दें कि पहाड़ों पर आई बाढ़ का पानी हरियाणा के हथिनी कुंड बैराज में आकर जमा हो गया था, जिसमें 3 लाक क्यूसेक पानी दिल्ली की तरफ रिलीज कर दिया गया था, जिसके कारण राजधानी में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार करता हुआ रिकॉर्ड 208 मीटर तक पहुंच गया था. यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली के निचले इलाकों ( लाल किला, आईटीओ, यमुना बैंक, राजघाट, सुप्रीम कोर्ट और वजीराबाद समेत कई जगहों ) में बाढ़ जैसे हालत पैदा हो गए हैं. यहां यमुना का पानी घरों में घुसने से बेघर हुए लोग अपने जरूरी सामान और मवेशियों के साथ राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं. आलम यह है कि कई इलाकों पानी में पूरी तरह से डूब चुके हैं और सड़कों पर नाव चल रही हैं. मामले की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि केंद्र ने दिल्ली में राहत व बचाव कार्यों के लिए एनडीआरएफ को लगाया है. 

HIGHLIGHTS

  • राजधानी दिल्ली में यमुना के जलस्तर में एक फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई
  • आज यानी सोमवार सुबह यमुना का 205.48 मीटर रिकार्ड किया गया
  • दिल्ली के निचले इलाकों पर फिर से खतरे के बादल मंडराने लगे है
yamuna water level Delhi Yamuna water level Yamuna water level crosses danger mark Politics over Delhi Flood Delhi flood live Yamuna water level today Delhi Flood Situation Delhi Flood Warning Yamu Delhi flood alert Yamuna water level in Delhi Delhi Flood
      
Advertisment