/newsnation/media/media_files/2025/12/26/kanpur-murder-case-2025-12-26-20-07-44.jpg)
Kanpur Murder Case Photograph: (NN)
Samaypur Badli Mass Murder: दिल्ली के समयपुर बादली क्षेत्र से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां बुधवार को एक घर के अंदर महिला और उसके तीन मासूम बच्चियों के शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई. चारों की हत्या किसी धारदार हथियार से गला रेतकर की गई. पुलिस को इस बात का शक है कि इस जघन्य हत्याकांड को महिला पति ने अंजाम दिया है. वह अभी फरार है.
घर के अंदर चार शव मिले
यह दर्दनाक घटना समयपुर बादली के चंदन पार्क से सामने आई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां पर एक घर के अंदर चार शव मिले हैं. जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो कमरे का मंजर देखकर हैरान रह गई. महिला और उसके तीन नाबालिग बच्चियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी. पूरे कमरे में चारों ओर खून फैला हुआ था. अभी तक जांच में सामने आया है कि महिला के पति ने इस हत्या को अंजाम दिया है. वह अभी फरार है.
फॉरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए
इस दौरान पुलिस ने यहां से सबूत एकत्र किए हैं. क्राइम टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों को मौके पर पहुंच चुकी है. फॉरेंसिक टीम ने घर के अंदर उंगलियों के निशान और अन्य साक्ष्य को एकत्र किए हैं. पुलिस ने चारों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है. इन्हे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
आरोपी तलाश रही पुलिस
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि पुलिस ने इस केस में हत्या को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. फरार आरोपी पति को दबोचने लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष टीम बनाई है. पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ जारी है. पति के गिरफ्त में आने के बाद असली वजह का पता चल पाएगा.
ये भी पढ़ें: दिल्ली दंगे 2020: 6 साल बाद भी जलते सवाल, अधूरा न्याय और अनसुने घाव
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us