दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिला नया सरकारी आवास, 100 दिन बाद हुआ आवंटन

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार सरकारी आवास मिल गया है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें तकरीबन 100 दिनों के इंतजार के बाद उनका नया निवास अलॉट किया गया है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार सरकारी आवास मिल गया है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें तकरीबन 100 दिनों के इंतजार के बाद उनका नया निवास अलॉट किया गया है।

Harish & Dheeraj Sharma
एडिट
New Update
Delhi CM Got New House

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार सरकारी आवास मिल गया है। सरकार के सूत्रों के अनुसार, उन्हें तकरीबन 100 दिनों के इंतजार के बाद उनका नया निवास अलॉट किया गया है। खास बात यह है कि रेखा गुप्ता अपनी विधानसभा क्षेत्र के पास ही आवास चाहती थीं और उन्हें ठीक वहीं पर घर आवंटित किया गया है।

Advertisment

कहां मिला दिल्ली सीएम को नया आवास

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को राजधानी के वीआईपी क्षेत्र राज निवास मार्ग पर दो बंगले- 1/8 और 2/8 नंबर- आवंटित किए गए हैं। यह क्षेत्र प्रशासनिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है और दिल्ली के उपराज्यपाल और दिल्ली सरकार के कई प्रमुख नेताओं का सरकारी आवास भी राजनिवास मार्ग है। बता दें कि सीएम रेखा गुप्ता आवास एक को घर के तौर पर जबकि आवास दो को ऑफिस के रूप में इस्तेमाल कर सकती हैं। 

पहले कौन रहता था

दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को मिले दो आवासों में पहला आवास एलजी के सचिवाल्य के तौर पर यूज हो रहा था। वहीं दूसरे आवास की बात करें तो यह विधायक अभय वर्मा को अलॉट था, लेकिन उन्होंने इसे सरेंडर करने का फैसला लिया। अब दोनों ही बंगलों को खाली कराया जा रहा है।  

अन्य प्रमुख नेताओं को भी इसी इलाके में आवास आवंटित किए गए हैं:

बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली में आवास आवंटित किए गए हैं. इनमें   3/8 नंबर बंगला कैबिनेट मंत्री रविन्द्र इंद्रराज को अलॉट किया गया है। जबकि 4/8 नंबर बंगला डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट को मिला है। 

मनजिंदर सिंह सिरसा को मिला ये खास आवास

वहीं दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी एक खास आवास आवंटित किया गया है. सिरसा को  AB-17 मथुरा रोड स्थित सरकारी बंगला आवंटित हुआ है। बता दें कि  यह वही बंगला है जो पहले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को आवंटित किया गया था और उनके बाद इस आवास को पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को एलॉट किया गया था।

यह भी पढ़ें - DDA Flats Scheme 2025: ये लोग सिर्फ 25 फीसदी कीमत देकर खरीद सकते हैं घर, नहीं पड़ेगी बैंक लोन की भी जरूरत

Delhi news in hindi Delhi CM Rekha Gupta CM Rekha Gupta Rekha Gupta House
      
Advertisment