Delhi Murder Case: राजधानी दिल्ली में सोशल मीडिया पर एक कमेंट के विरोध ने एक परिवार की शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया. जो अपने आप में बेहद हैरान कर देने वाला मामला है. ये घटना डिजिटल दुनिया की कड़वाहट को असल जिंदगी में भी चरितार्थ कर रही है. इस घटना ने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया है. मामला उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके का है. जहां एक छोटी सी ऑनलाइन बहस के चलते एक शख्स की हत्या कर दी गई.
जानें क्या है पूरा मामला?
राजधानी दिल्ली के मोतिया खान इलाके में सतीश अपने परिवार के साथ रहते थे. उनकी बेटी ने नीलम (बदला हुआ नाम) ने 18 फरवरी को कृष्ण नाम के एक युवक से कोर्ट मैरिज की थी. इस शादी से पूरा परिवार खुश था. परिवार रिसेप्शन की तैयारियां कर रहा था, 23 फरवरी को रिसेप्शन होना था, लेकिन उससे पहले ही परिवार में भूचाल आ गया. जिसकी वजह बना इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट.
शादी की स्टोरी पर किया था कमेंट
दरअसल, 20 फरवरी की रात करीब पौने नौ बजे नीलम ने अपनी शादी की एक स्टोरी अपने इंस्टाग्राम पर लगाई थी. इस स्टोरी पर सतीश के रिश्ते में भांजे लगने वाले अश्वनी की बेटी दीप्ती (बदला हुआ नाम) ने कमेंट कर दिया. ये कमेंट नीलम को पसंद नहीं आया. क्योंकि ये कमेंट विवादित था. दीप्ती ने नीलम की इंटाग्राम स्टोरी पर कमेंट किया, "इसकी स्टोरी देख, हफ्ते 4 रह गए भागने के बाद."
कमेंट का विरोध करना पड़ा भारी
इसी कमेंट के बाद नफरत की आग भड़क गई. नीलम के दीप्ती को तुरंत कॉल किया उसके कमेंट का विरोध किया. उनसने कहा कि वह भागी नहीं है बल्कि उसने कोर्ट मैरिज की है. नीलम के इतना कहते ही दीप्ती और भड़क गई. बाद दीप्ती के भाई ने अमन ने भी फोन पर नीलम के साथ गाली गलौज कर दी. साथ ही सबक सिखाने की धमकी भी दी.
विरोध के बाद सड़क पर खेला खूनी खेल
इस घटना के बाद नीलम की मां अपने पति सतीश और बेटी को लेकर गली पीपल वाली स्थित आरोपी के घर पहुंची. जिससे मामले को रफा-दफा किया जा सके. लेकिन वहां से लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने उन्हें घेर लिया. पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी अमन, उसके पिता अश्वनी और बहन दीप्ती ने सतीश पर हमला कर दिया. आरोप है कि दीप्ती के उकसाने पर अमन ने चाकू निकालकर सतीश के सीने में घोंप दिया. जिससे चीख पुकार मच गई. नीलम की मां ने भी पति को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से पीटा. सतीश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. आनन-फानन में उन्हें लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मामले को लेकर क्या बोली पुलिस?
नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट डीसीपी राजा बांठिया ने बताया कि, इस हत्या की असल वजह इंस्टाग्राम पर किया गया एक कमेंट है. हत्याकांड के बाद तीनों आरोपी दीप्ती, अमन और उनके पिता आश्विन फरार हो गए. लेकिन पुलिस ने उनकी लोकेशन ढूंढ ली. पुलिस ने अमन को बक्करवाला बाहरी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसकी बहन दीप्ती और पिता अश्वनी को नंदग्राम गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है.
ये भी पढ़ें: दिल्ली के कालकाजी में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन लोगों ने की खुदकुशी, फंदे से लटके मिले शव
इंस्टाग्राम पर 'कमेंट' का किया विरोध तो दुल्हन के पिता की कर दी हत्या, दिल्ली में हुए मर्डर मामले में पुलिस का खुलासा
Delhi Murder Case: सोशल मीडिया पर होने वाला मनमुटाव अब असल जिंदगी में भी दिखने लगा है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सामने आया है. जहां इंस्टाग्राम पर किए गए एक कमेंट के चलते एक शख्स की हत्या कर दी गई.

इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट के चलते शख्स की हत्या Photograph: (Social Media)