/newsnation/media/media_files/2025/09/20/bomb-threat-for-school-in-delhi-2025-09-20-08-30-20.jpg)
राजधानी दिल्ली में एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है. सोमवार सुबह दिल्ली के कई इलाकों में 9 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. इससे हड़कंप मच गया है. धमकी वाले ईमेल सुबह 8:30 से 9:00 बजे के बीच आए हैं. इस ईमेल में बम की धमकी के साथ लिखा गया, ‘दिल्ली बनेगा खालिस्तान, आज शहीद अफजल गुरु की याद में बम ब्लास्ट होगा. स्कूलां विच आज धमाका होगा.’
इन स्कूलों को मिली धमकी
बम से उड़ाने की धमकी जिन स्कूलों को मिली है. उनमें शामिल स्कूलों में दिल्ली कैंट स्थित लॉरेटो कॉन्वेंट स्कूल, श्रीनिवासन पुरी का कैम्ब्रिज स्कूल, रोहिणी स्थित वेंकटेश्वर स्कूल, एनएफसी क्षेत्र का कैम्ब्रिज स्कूल, सादिक नगर का द इंडियन स्कूल, रोहिणी का सीएम श्री स्कूल, आईएनए स्थित डीटीए स्कूल और रोहिणी का बाल भारती स्कूल. खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर विभाग और बम स्क्वॉड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं. सभी स्कूल परिसरों की गहन तलाशी ली गई है. एहतियात के तौर पर स्कूलों को खाली किया गया है. छात्रों को सुरक्षित स्थानों पर लाया गया. पुलिस के मुताबिक, इन स्कूलों के अलावा कुछ अन्य स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ऐसे में सूचनाओं को गंभीरता से लिया गया है. हर कॉल की जांच जारी है.
सभी जगहों पर तलाशी अभियान जारी
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, किसी भी स्कूल से अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है. सुरक्षा के तहत सभी जगहों पर तलाशी अभियान जारी है. कॉल्स डिटेल का पता लगाया जा रहा है. इसमें साइबर सेल की मदद ली जा रही है. पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें. हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं. सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा किया गया है.
ये भी पढ़ें: रायबरेली में गंगा एक्प्रेसवे पर तेज रफ्तार कार ने आठ लोगों को कुचला, 4 की मौत
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us