/newsnation/media/media_files/2026/02/19/aimim-delhi-chief-shoaib-jamai-2026-02-19-15-11-59.jpg)
शोएब जमई, दिल्ली AIMIM चीफ Photograph: (ANI)
Delhi News: रमजान का महीना शुरू हो गया है. इस बीच दिल्ली एआईएमआईएम चीफ डॉ. शोएब जमई ने रेखा सरकार से रमजान के महीने में राजधानी में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है. इसके लिए उन्होंने सावन के महीने का हवाला भी दिया है. शोएब जमई का कहना है कि अगर आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने का भी आपको सम्मान करना चाहिए.
जानें क्या बोले दिल्ली AIMIM अध्यक्ष शोएब जमई?
एआईएमआईएम के दिल्ली प्रमुख शोएब जमई ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा, "हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए." इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि, सार्वजनिक स्थानों पर शराब की बिक्री और खपत पर भी पाबंदी लगाई जाए. उन्होंने कहा कि जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको इसका सम्मान करना चाहिए.
हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में दिल्ली के अंदर सभी शराब की दुकानों को बंद किया जाए. सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री एवं खपत की पाबंदी लगाई जाए.
— Dr. Shoaib Jamai (@shoaibJamei) February 19, 2026
जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको…
आज से शुरू हुआ रमजान का पवित्र महीना
बता दें कि इस्लाम धर्म में रमजान को सबसे पवित्र महीना माना गया है. इस बार रमजान का महीना गुरुवार यानी 19 फरवरी से शुरू हो गया. इसके साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना भी शुरू कर दिया. इससे पहले बुधवार को रमजान का चांद दिखाई दिया. दिल्ली की ऐतिहासिक जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद शाबान बुखारी ने इसका एलान किया. रमजान महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और कुरान की तिलावत के साथ अल्लाह की इबादत करते हैं. रमजान के महीने को रहमत यानी दया, मगफिरत यानी माफी और नजात यानी मोक्ष का महीना माना जाता है.
ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: रमजान में रोजेदार इन 5 चीजों से करें परहेज, वरना टूट जाएगा रोजा और नहीं मिलेगा सवाब
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us