/newsnation/media/media_files/2026/02/19/ramadan-roza-2026-02-19-14-33-11.jpg)
रमजान में रोजेदार इन 5 चीजों से करें परहेज Photograph: (X@darganizamuddin)
Ramadan 2026: इस्लाम धर्म का सबसे पवित्र रमजान का महीना गुरुवार यानी 19 फरवरी, 2026 से शुरू हो गया. इसी के साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रोजा रखना शुरू कर दिया. रमजान हिजरी कैलेंडर का नौवां महीना होता है. इस महीने इस्लाम धर्म के अनुयायी 30 दिनों तक रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं. रोजा की शुरुआत सहरी के साथ होती है जो सूरज निकलने से पहले होती है.
सहरी के समय लोग कोई भी चीज खा सकते हैं और उसके बाद पूरे दिन कुछ भी नहीं खा सकते हैं. जबकि सूर्य के डूबने पर इफ्तार किया जाता है. उसके बाद ही रोजेदार खा-पी सकते हैं. बता दें कि रोजा सिर्फ भूखा-प्यासा रहने का नाम नहीं, बल्कि ये खुदा की इबादत करने और बुरी आदतों से दूर रहने का एक तरीका है. इसीलिए रोजा रखने के कुछ नियम होते हैं. जिन्हें अपनाना हर रोजेदार का फर्ज होता है. अगर इन नियमों का पालन न किया जाए तो रोजा टूट जाता है. तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी गलतियां हैं जिन्हें करने से रोजा टूट जाता है. और उसके बाद आपको कफ्फारा करना पड़ता है.
रोजा के दौरान भूल से भी ना करें ये काम
1. रोजा के दौरान कभी भी जानबूझकर खाना या कोई भी चीज ना पिएं. ऐसा करने से रोजा टूट जाता है. हालांकि अगर कोई गलती से खा-पी ले तो रोजा नहीं टूटता.
2. इसके अलावा जानबूझकर उल्टी करने से भी रोजा टूट जाता है, लेकिन तबियत खराब होने पर उल्टी हो जाए तो उससे भी रोजा नहीं टूटता है.
3.अगर रोजा के दौरान कोई शारीरिक संबंध बना ले, तो इससे रोजा टूट जाता है. इसी हालत में बाद में रोजे की कजा (मुआवजा) रखने के साथ-साथ कफ्फारा भी करना पड़ता है. हालांकि रोजा के दौरान माथे पर चूमने से रोजा नहीं टूटता.
4. रोजा के दौरान अगर कोई ऐसा इंजेक्शन लगवाता है जिससे शरीर को ताकत मिले तो उससे रोजा टूट जाता है. लेकिन किसी बीमारी के इलाज के लिए इंजेक्शन लिया जाए तो रोजा नहीं टूटता.
5. वहीं अगर किसी महिला को रोजा के दौरान पीरिएड्स शुरू हो जाए तो रोजा टूट जाता है. ऐसे में महिलाएं अपने छूटे हुए रोजे बाद में भी रख सकती हैं.
6. रोजा के दौरान बीड़ी, सिगरेट, हुक्का पीना या पान-गुटखा खाने से भी रोजे को तोड़ देता है. वहीं चोट लगने पर शरीर से खून निकल जाए तो रोजा नहीं टूटता.
7. रोजा के दौरान अगर कोई अगरबत्ती या लोबान का धुआं जानबूझकर सूंघता है, तो रोजा टूट सकता है. लेकिन रोजा के दौरान इत्र लगा सकते हैं.
8. वहीं कुल्ली करते वक्त गलती से पानी गले से नीचे उतर जाए तो रोजा टूट जाता है. उसके बाद उसकी कजा करनी पड़ेगी.
9. रोजा के दौरान ना या कान में दवा या ड्रॉप डालने से भी रोजा टूट सकता है.
10. रोजे के दौरान च्युइंग गम चबाता है या ब्रश करते समय पानी अंदर जाने से रोजा टूट सकता है. रोजे के दौरान ब्रश नहीं करना चाहिए. हालांकि मिस्वाक यानी दांतुन की जा सकती है.
ये भी पढ़ें: Ramadan 2026: आज से शुरू हुआ रमजान का पवित्र महीना, जानें आपके शहर में किस समय होगा पहले रोजा का इफ्तार
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us