/newsnation/media/media_files/2026/02/21/dr-chandra-lumani-2026-02-21-17-43-05.jpg)
कर्नाटक में भ्रष्टाचार के एक बड़े मामले में कर्नाटक लोकायुक्त पुलिस ने भाजपा विधायक डॉ. चंद्रू लमानी को कथित तौर पर 5 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई गडग जिले में शनिवार (21 फरवरी) को की गई. जानकारी के मुताबिक, विधायक के साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट मंजूनाथ वाल्मीकि और प्राइवेट असिस्टेंट गुरु नाइक को भी हिरासत में लिया गया है.
क्या है मामला?
मामला लघु सिंचाई विभाग से जुड़े एक निर्माण कार्य का है. गडग जिले के चिंचाली निवासी प्रथम श्रेणी के ठेकेदार विजय पुजार ने लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया कि सड़क के दोनों ओर रिटेनिंग वॉल बनाने के काम को मंजूरी देने और उसे पूरा कराने में मदद के बदले विधायक ने 11 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी.
Karnataka Lokayuktha says - Karnataka Lokayuktha raided a hospital belonging to BJP MLA Chandru Lamani and caught him receiving Rs 5 lakhs cash along with his two PAs and PS by a class one contractor. They have been secured and an investigation is in progress.
— ANI (@ANI) February 21, 2026
(Pics: Karnataka… pic.twitter.com/6THFYaZCH2
ठेकेदार की शिकायत पर कार्रवाई की गई
शिकायत मिलने के बाद लोकायुक्त पुलिस ने जाल बिछाया. तय योजना के तहत 5 लाख रुपये की रकम दी गई. जैसे ही रकम स्वीकार की गई, टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विधायक और उनके दोनों सहायकों को पकड़ लिया. अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7(क) और 7(ए) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
आरोपियों से पूछताछ जारी
लोकायुक्त के बयान के अनुसार, यह रिश्वत की मांग लघु सिंचाई विभाग के कार्यों से जुड़ी थी. फिलहाल तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले की आगे जांच जारी है. इस घटना से राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. विपक्ष ने सरकार पर सवाल उठाए हैं, जबकि जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हुई हैं.
यह भी पढ़ें- शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को बड़ा झटका, POCSO कोर्ट ने FIR दर्ज करने का दिया आदेश; यौन शोषण के गंभीर आरोप
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us