UGC के नए नियमों पर पटना में बवाल, सड़कों पर उतरे छात्र, बैरिकेड तोड़े और पुलिस से झड़प

Patna UGC Protest: यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. पुलिस से झड़प, बैरिकेड तोड़े गए और छात्र नेता घायल हुए.

Patna UGC Protest: यूजीसी के नए नियमों को लागू करने की मांग को लेकर पटना कॉलेज के छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. पुलिस से झड़प, बैरिकेड तोड़े गए और छात्र नेता घायल हुए.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Patna UGC Protest News

Patna UGC Protest News Photograph: (X Post)

Patna UGC Protest: यूजीसी (UGC) के नए रेगुलेशन को लेकर देशभर में सियासत और छात्र राजनीति गरमा गई है. कहीं इन नियमों का विरोध हो रहा है तो कहीं समर्थन में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में सोमवार को पटना कॉलेज के छात्रों ने नए यूजीसी नियमों को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.

Advertisment

क्या है छात्रों की मांग

छात्रों की मुख्य मांग है कि 65 प्रतिशत आरक्षण और यूजीसी की नई गाइडलाइन को तुरंत लागू किया जाए. इसके साथ ही निजी क्षेत्र और न्यायपालिका में भी आरक्षण की मांग उठाई गई. छात्रों का कहना है कि ये नियम शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाएंगे और सामाजिक न्याय को मजबूती देंगे.

गांधी मैदान तक मार्च निकालने की कोशिश

पटना कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद छात्रों ने गांधी मैदान तक मार्च निकालने की कोशिश की. हालांकि, पुलिस ने जेपी गोलंबर के पास पहले से बैरिकेडिंग कर छात्रों को रोक दिया. पुलिस द्वारा रोके जाने पर छात्र उग्र हो गए और बैरिकेडिंग पर चढ़कर नारे लगाने लगे. कुछ ही देर में छात्रों ने बैरिकेड तोड़ दी, जिससे हालात बिगड़ गए.

पुलिस ने वाटर कैनन गाड़ी मंगवाई

स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की गाड़ी मंगवाई और इलाके में ट्रैफिक रोक दिया गया. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. हल्का बल प्रयोग करते हुए पुलिस ने छात्रों को जेपी गोलंबर से हटाया.

झड़प में छात्र नेता घायल

इस झड़प में आयशा के छात्र नेता कुमार दिव्यम घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इसके अलावा कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है. छात्र संगठनों का कहना है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा.

इसलिए तेज हो गया आंदोलन

दरअसल, 29 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट ने यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में भेदभाव रोकने से जुड़े यूजीसी के कुछ नए प्रावधानों पर रोक लगा दी थी. कोर्ट का कहना था कि नियमों के कुछ बिंदु स्पष्ट नहीं हैं और उनके दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इसी फैसले के बाद छात्र आंदोलन और तेज हो गया है.

इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात

फिलहाल, गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है. प्रशासन कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटा है, जबकि छात्र इसे अपने भविष्य से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और बड़ा रूप ले सकता है.

यह भी पढ़ें: Patna News: बिहार की सड़कों पर केंद्र सख्त, लंबित नेशनल हाईवे परियोजनाओं पर गडकरी करेंगे समीक्षा

Bihar News Patna UGC
Advertisment