इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, मंदिर में गैस चूल्हे के फेरे; बिहार में 2 युवतियों ने रचाई शादी

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में दो युवतियों ने आपसी सहमति से मंदिर में समलैंगिक विवाह किया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है.

Bihar News: सुपौल के त्रिवेणीगंज में दो युवतियों ने आपसी सहमति से मंदिर में समलैंगिक विवाह किया. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
samlaingik vivah

samlaingik vivah

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा तेज कर दी है. यहां दो युवतियों ने आपसी सहमति से समलैंगिक विवाह कर लिया. यह अनोखी शादी तब सुर्खियों में आई, जब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. मामला त्रिवेणीगंज नगर परिषद के वार्ड नंबर 18 का बताया जा रहा है.

Advertisment

कैसे प्यार चढ़ा परवान

जानकारी के अनुसार, दोनों युवतियों की पहचान करीब दो साल पहले इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी. सोशल मीडिया पर हुई बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता प्यार में तब्दील हो गया. लंबे समय तक एक-दूसरे को समझने और साथ वक्त बिताने के बाद दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया.

मंदिर में रचाई शादी

मंगलवार की देर रात दोनों युवतियां चुपचाप त्रिवेणीगंज के मेलाग्राउंड स्थित एक मंदिर पहुंचीं. यहां सादे तरीके से शादी की रस्म पूरी की गई. खास बात यह रही कि शादी के दौरान दोनों ने गैस चूल्हे के चारों ओर सात फेरे लिए. उस समय मंदिर में गिने-चुने लोग मौजूद थे, इसलिए यह घटना तुरंत किसी की नजर में नहीं आई.

दो महीने से लिव-इन में रह रही थीं युवतियां

बताया जा रहा है कि दोनों युवतियां पिछले दो महीनों से वार्ड 18 में किराए के एक कमरे में साथ रह रही थीं. वे एक ही मॉल में काम करती हैं. बुधवार सुबह जब वे शादी के बाद अपने कमरे पर लौटीं, तब आसपास के लोगों को इस विवाह की जानकारी हुई. इसी बीच दोनों ने अपनी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया.

ये है दोनों की पहचान

नवविवाहित युवतियों की पहचान मधेपुरा जिले के मुरलीगंज गोशाला चौक वार्ड 8 निवासी 21 वर्षीय पूजा गुप्ता और शंकरपुर थाना क्षेत्र के मौरा बघला वार्ड 1 निवासी 18 वर्षीय काजल कुमारी के रूप में हुई है. पूजा ने दूल्हे की भूमिका निभाई, जबकि काजल दुल्हन बनीं.

लड़कों में नहीं थी रुचि

दोनों का कहना है कि उन्हें लड़कों में कोई रुचि नहीं है और उनका रिश्ता आपसी भावनात्मक समझ पर आधारित है. वे अपनी जिंदगी अपने तरीके से जीना चाहती हैं. इस शादी को लेकर इलाके में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं और फिलहाल यह मामला पूरे सुपौल जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: Bihar: गर्लफ्रेंड के लिए मंदिर से चुराए 1.8 करोड़ के आभूषण, यूट्यूब-गूगल से सीखी चोरी; ऐसे हुआ खुलासा

Supaul Homosexual Bihar
Advertisment