logo-image
लोकसभा चुनाव

बिहार के इन जिलों में ठंड ने दी दस्तक, IMD का पूर्वानुमान तेजी से गिरेगा तापमान

Weather Breaking Today: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बीच अब नवंबर में लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है और अब लोगों ने ठंडे कपड़े निकालना शुरू कर दिया है.

Updated on: 05 Nov 2023, 11:06 AM

highlights

  • बिहार के इन जिलों में ठंड ने दी दस्तक
  • IMD का पूर्वानुमान तेजी से गिरेगा तापमान
  • सुबह और शाम होगा सिहरन का एहसास

 

 

 

Patna:

Weather Breaking Today: बिहार में पिछले कुछ दिनों से मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस बीच अब नवंबर में लोगों को सुबह-शाम ठंड का एहसास होने लगा है और अब लोगों ने ठंडे कपड़े निकालना शुरू कर दिया है. साथ ही बिहार के कई शहरों में तापमान तेजी से गिरने लगा है. इस संबंध में मौसम विज्ञान केंद्र पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले सप्ताह में तापमान में गिरावट होगी. वहीं सुबह और शाम को कोहरा छाने की संभावना है और तापमान में भी करीब दो डिग्री की गिरावट आएगी.

आपको बता दें कि मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के वरिष्ठ वैज्ञानिक आशीष कुमार ने बताया कि, ''अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम भागों के जिलों के न्यूनतम तापमान मे 02-03 डिग्री की गिरावट दर्ज की जाएगी. साथ ही कोहरा और धुंध छाये रहने की भी प्रबल संभावना है.''

यह भी पढ़ें: बिहार सरकार निकालेगी 11,0000 शिक्षक पदों के लिए वैकेंसी, BJP ने दी प्रतिक्रिया

मौसम विज्ञानी का अनुमान

इसके साथ ही आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, ''राज्य में पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी हवा का प्रवाह सतह से 5.8 किलोमीटर ऊपर है. इस कारण राज्य का मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, लेकिन राज्य के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाये रहने का पूर्वानुमान है. साथ ही हिमालय की तलहटी और राज्य के पश्चिमी जिलों में सुबह के समय हल्के स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है.''

इन जिलों का इतना है तापमान

आपको बता दें कि राजधानी पटना के तापमान की बात करें तो आज राजधानी का मौसम आमतौर पर साफ रहेगा लेकिन दिन में कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं अधिकतम तापमान 32°C और न्यूनतम तापमान 20°C रहने की संभावना है. बता दें कि सूर्योदय सुबह 6 बजे होगी और सूर्यास्त 05:06 बजे होगी. इसके अलावा राज्य के अन्य जिलों की बात करें तो अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, लेकिन पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में न्यूनतम तापमान 16 से 18°C रहने की संभावना है.

जानें अपने जिले का तापमान 

पटना 

अधिकतम 

न्यूनतम

5 नवंबर  32.0    20.0
6 नवंबर  32.0  19.0

मुजफ्फरपुर

अधिकतम

न्यूनतम

5 नवंबर    29.0  19.0
6 नवंबर    29.0  19.0

भागलपुर  

अधिकतम  न्यूनतम
5 नवंबर  30.0  20.0
6 नवंबर   30.0  19.0