Bihar: पटना में होने वाली है ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट, कब तक चलेगा भव्य आयोजन

Bihar News: हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों की मौजूदगी से मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा.

Bihar News: हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों की मौजूदगी से मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Bihar championship 2025-26

Bihar championship 2025-26 Photograph: (NN)

Bihar National Enthusiasm: बिहार को इस साल एक बड़ा और गौरवपूर्ण मौका मिला है. राज्य 13 से 15 दिसंबर 2025 तक ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट 2025–26 की मेजबानी कर रहा है. तीन दिनों तक चलने वाला यह राष्ट्रीय खेल आयोजन पटना के कंकड़बाग स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा, जहां देशभर के सिविल सेवक अपनी प्रतिभा और खेल कौशल दिखाएंगे.

Advertisment

मैदान में कितने उतरेंगे प्रतिभागी

इस बार कुल 1,084 प्रतिभागी मैदान में उतरेंगे. इनमें 702 पुरुष खिलाड़ी, 328 महिला खिलाड़ी और 54 अधिकारी शामिल हैं. इतने बड़े स्तर पर भागीदारी होने से यह प्रतियोगिता देश की सबसे प्रतिष्ठित सिविल सर्विसेज स्पोर्ट्स मीट में से एक बन गई है. हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे राज्यों की मौजूदगी से मुकाबला और भी रोमांचक हो जाएगा.

ये हैं ईवेंट्स

खेलों में रेस, शॉट पुट, हाई जंप, डिस्कस थ्रो, पोल वॉल्ट, जैवलिन थ्रो, रिले और हैमर थ्रो जैसे प्रमुख एथलेटिक्स इवेंट शामिल हैं. खास बात यह है कि 40 से 60 वर्ष तक के वेटरन्स खिलाड़ियों के लिए भी अलग प्रतियोगिताएं रखी गई हैं, जिससे युवा और अनुभवी दोनों वर्गों को बराबर मंच मिलेगा. पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स पूरी तरह तैयार है. यहां सिंथेटिक ट्रैक, आधुनिक थ्रोइंग जोन, जिम और बेहतरीन प्रशिक्षण सुविधाएं मौजूद हैं.

एथलेटिक्स के क्षेत्र में बिहार की अच्छी प्रगति

हाल के वर्षों में बिहार ने एथलेटिक्स के क्षेत्र में अच्छी प्रगति की है. सरकार ने खेल अवसंरचना को मजबूत किया है, जिलों में खेल अकादमियां सक्रिय की हैं और नई प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए कई अभियान चलाए हैं. इन प्रयासों का असर अब दिखने लगा है और बिहार के युवा एथलीट राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं. ऐसे बड़े आयोजन राज्य को खेल मानचित्र पर और मजबूत बनाते हैं. साथ ही इससे खेल पर्यटन बढ़ता है और प्रशिक्षण सुविधाओं में भी सुधार होता है.

किसके जिम्मे है आयोजन की व्यवस्था

इस आयोजन की पूरी व्यवस्था कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रणव कुमार देख रहे हैं. वहीं सचिव–cum–नोडल अधिकारी (एथलेटिक्स) के रूप में बीएसआरडीसी के एमडी शिर्षत कपिल अशोक तैयारियों का नेतृत्व कर रहे हैं. उनकी देखरेख में आयोजन को सुरक्षित, पारदर्शी और उच्च स्तर का बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

बिहार सरकार सभी खिलाड़ियों व अधिकारियों का स्वागत करते हुए उम्मीद जताती है कि यह खेल महोत्सव राष्ट्रीय एकता और खेल भावना को नई मजबूती देगा.

यह भी पढ़ें: Bihar News: बिहार में होने वाला है जबरदस्त निवेश, मेगा फूड पार्क से लेकर टेक हब तक बड़ा रोडमैप जारी

Patna Bihar
Advertisment