मां और बेटे की एक साथ उठी अर्थी!

बिहार के पूर्व मंत्री रहे स्व. विनोद कुमार सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को जैसे ही निकले वैसे की विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह की भी मौत हो गई.

बिहार के पूर्व मंत्री रहे स्व. विनोद कुमार सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को जैसे ही निकले वैसे की विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह की भी मौत हो गई.

author-image
Jatin Madan
New Update
arthi

मां और बेटे का अंतिम संस्कार एक साथ किया गया( Photo Credit : प्रतीकात्मक तस्वीर)

बिहार के पूर्व मंत्री रहे स्व. विनोद कुमार सिंह की माता का मंगलवार को निधन हो गया. उनकी अंतिम यात्रा बुधवार को जैसे ही निकले वैसे की विनोद कुमार के भाई रामानंद सिंह की भी मौत हो गई. लोगों तक खबर पहुंची तो उनकी मां की अर्थी को बीच रास्ते में रोका गया. फिर उनके भाई के शव व उनकी मां के शव को एक साथ अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया. अब दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाएगा. बता दें कि स्व. विनोद कुमार सिंह की मां बुधिया देवी प्राणपुर से BJP विधायक निशा सिंह की सास भी थी.

Advertisment

ये भी पढ़ें-सलाखों के पीछे पति को देख महिला की हुई मौत, 9 माह की थी गर्भवती, खाकी पर लगे गंभीर आरोप

बताते चलें कि पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत विनोद कुमार सिंह की मां व प्राणपुर विधायक निशा सिंह की सास बुधिया देवी ने 85 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. आज यानि बुधवार को उनकी अंतिम यात्रा उनके घर से श्मशान की तरफ जब रास्ते में बढ़ रही थी तभी बुधिया देवी के दूसरे बेटे रामानंद सिंह के निधन हो गई. रामानंद  सिंह के निधन की खबर मिलने पर बुधिया देवी की अंतिम यात्रा थोड़ी देर के लिए रोकी गई. फिर रामानंद सिंह के शव को लाया गया और दोनों मां बेटे के शव को एक साथ श्मशान घाट तक पहुंचाया गया.

ये भी पढ़ें-Madhepura News: तीन साल की बेटी के सामने मां का गला काटा, बच्चे बोले-पापा, दादा, दादी ने मार डाला

इस आकस्मिक घटना से क्षेत्र को लोग स्तब्ध हैं. पूरे जिले में शोक की लहर है. मामले की जानकारी मिलते ही राजनीतिक दलों के नेता और सा्थानीय लोग विधायक निशा सिंह के आवास पर जुटने शुरु हो गए. 

HIGHLIGHTS

  • मां की मौत के बाद हुई बेटे की मौत
  • बिहार के पूर्व मंत्री रहे स्व. विनोद कुमार सिंह की माता का निधन
  • मां के निधन के बाद भाई रामानंद सिंह का भी निधन
  • मां-बेटे की अर्थी एक साथ निकाली गई
  • मंगलवार को मां.. तो बुधवार को बेटे की हुई मौत

Source : News State Bihar Jharkhand

Katihar News ramanand singh
Advertisment