U19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बिहार के वैभव सूर्यवंशी की धूम, सीएम नीतीश कुमार ने की तारीफ, जानें क्या कहा

Bihar News: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया, सीएम नीतीश कुमार ने की तारीफ.

Bihar News: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर इतिहास रच दिया, सीएम नीतीश कुमार ने की तारीफ.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Nitish Kumar on vaibhav sooryavanshi

Nitish Kumar on vaibhav sooryavanshi

Bihar News: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनिंग बल्लेबाज और बिहार के होनहार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मैच में वैभव ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 80 गेंदों में 175 रन ठोक दिए. उनकी इस पारी ने न सिर्फ भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, बल्कि क्रिकेट फैंस का दिल भी जीत लिया.

Advertisment

9 विकेट पर 411 रन का खड़ा किया स्कोर

जिम्बाब्वे के हरारे में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 411 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस बड़े स्कोर की नींव वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी रही. उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स लगाए और इंग्लैंड के गेंदबाजों को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया. अपनी पारी के दौरान वैभव ने 15 छक्के और 15 चौके जड़े, जिससे स्टेडियम में मौजूद दर्शक झूम उठे.

सीएम नीतीश भी हुए मुरीद

वैभव के इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ चर्चा हो रही है. क्रिकेट जगत से लेकर राजनीति तक, सभी लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी वैभव की सराहना की है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि वैभव ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद के रूप में खुद को साबित किया है. साथ ही उन्होंने वैभव के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की.

ये है उनका बैकग्राउंड

बात करें वैभव सूर्यवंशी के बैकग्राउंड की तो वे बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर इलाके से आते हैं. उनका पैतृक गांव मोतीपुर है. एक साधारण किसान परिवार में जन्मे वैभव ने सीमित संसाधनों के बावजूद अपने सपनों को कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया. कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने पहले घरेलू क्रिकेट में नाम बनाया और फिर IPL व अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच तक पहुंचे.

पीएम मोदी भी कर चुके हैं तारीफ

इससे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार वैभव से मुलाकात कर उनकी तारीफ कर चुके हैं. आज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का नाम बन चुके हैं.

यह भी पढ़ें: Vaibhav Suryavanshi Century: 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का गजब कारनामा, क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

vaibhav suryavanshi CM Nitish Kumar Bihar
Advertisment