Bihar में नीतीश सरकार का बड़ा कदम, 17 हजार जवानों की होगी बहाली; अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड कर्मियों को भी मौका

Bihar News: बिहार सरकार ने एसएपी में 17 हजार पदों पर भर्ती का फैसला लिया है. अब सेना के साथ अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को भी मौका मिलेगा.

Bihar News: बिहार सरकार ने एसएपी में 17 हजार पदों पर भर्ती का फैसला लिया है. अब सेना के साथ अर्धसैनिक बलों के रिटायर्ड जवानों को भी मौका मिलेगा.

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
Nitish Kumar

Nitish Kumar Photograph: (File Photo)

Bihar News: बिहार सरकार ने राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने बिहार स्पेशल ऑक्जिलरी पुलिस (एसएपी) में 17 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया तेज कर दी है. यह फैसला कैबिनेट की मंजूरी के बाद लिया गया है. अब तक एसएपी में केवल भारतीय सेना से रिटायर्ड जवानों को ही कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर रखा जाता था. लेकिन इस बार सरकार ने नियमों में बदलाव किया है.

Advertisment

कानून व्यवस्था होगी और मजबूत

नीतीश सरकार के इस एक्शन से अर्धसैनिक बलों जैसे सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी आदि से रिटायर्ड जवानों को भी सीधी नियुक्ति का मौका मिलेगा. सरकार का मानना है कि ये सभी जवान पहले से प्रशिक्षित और अनुभवी होते हैं, इसलिए इनकी भर्ती से कानून-व्यवस्था और मजबूत होगी.

गृह विभाग ने मांगी वित्तीय मंजूरी

गृह विभाग ने इस योजना को लागू करने के लिए बजट और वित्तीय मंजूरी मांगी है. प्रस्ताव में वेतन बढ़ाने की बात भी शामिल है. जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जेसीओ) का मानदेय 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 40 हजार रुपये प्रति माह करने का प्रस्ताव है. वहीं एसएपी के सामान्य जवानों का वेतन 25 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये प्रति माह करने की योजना है.

कितने पद हैं शामिल

सरकार के अनुमान के मुताबिक, 17 हजार पदों पर बढ़े हुए वेतन के साथ भर्ती करने से राज्य के खजाने पर हर साल लगभग 642 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. इन पदों में 150 अधिकारी, 16,300 जवान और 550 अन्य पद शामिल हैं.

भर्तियों से अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद

बिहार की आबादी करीब 13 करोड़ है. इसके मुकाबले राज्य में पुलिस बल की संख्या कम मानी जाती है. ऐसे में सरकार का कहना है कि इन भर्तियों से पुलिस की संख्या बढ़ेगी और कानून-व्यवस्था में सुधार होगा. इससे अपराध नियंत्रण में मदद मिलेगी और आम लोगों को ज्यादा सुरक्षित माहौल मिल सकेगा. सरकार का यह कदम राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार में नीतीश सरकार का मिशन मोड ऑन, 2026-27 में आयोगों में भरे जाएंगे हजारों पद, युवाओं के लिए सुनहरा मौका

CM Nitish Kumar Bihar
Advertisment