/newsnation/media/media_files/2025/04/04/x8xAGqlmEF56r3JowQku.jpg)
नीतीश कुमार Photograph: (File Photo)
Bihar News: नए वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार में कई अहम आयोगों के खाली पदों को भरने की तैयारी शुरू हो गई है. राज्य सरकार विभिन्न आयोगों में नियुक्ति प्रक्रिया तेज करने जा रही है. इसके साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं के जरिए भी बड़ी संख्या में बहाली की जाएगी.
बिहार युवा आयोग में होंगी नियुक्तियां
सबसे पहले हाल ही में गठित बिहार युवा आयोग में नियुक्तियां की जानी हैं. इस आयोग में एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्यों की नियुक्ति होगी. इन पदों पर नियुक्ति सरकार स्तर पर की जाएगी और सत्ताधारी गठबंधन के बीच हिस्सेदारी को लेकर चर्चा भी चल रही है. इसके अलावा बिहार राज्य सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के एक पद पर नियुक्ति की जाएगी. इस प्रक्रिया में नेता प्रतिपक्ष से भी सलाह ली जाती है.
यहां भी रिक्त हैं पद
अन्य आयोगों में भी रिक्त पद भरे जाएंगे. बिहार तकनीकी सेवा आयोग में एक अध्यक्ष और एक सदस्य (स्वास्थ्य सेवा) की नियुक्ति होगी. वहीं पिछड़ा वर्ग आयोग में दो सदस्यों की नियुक्ति की तैयारी है. बिहार लोक सेवा आयोग में भी एक सदस्य का पद खाली है, जिसे नए वित्तीय वर्ष में भरा जाएगा. अनुसूचित जाति आयोग में भी एक सदस्य की नियुक्ति होगी. साथ ही बिहार लोकायुक्त में एक अध्यक्ष और दो सदस्यों की नियुक्ति की जानी है.
बड़े स्तर पर होगी बहाली
प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से भी बड़े स्तर पर बहाली होगी. 33वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा के आधार पर असैनिक न्यायाधीश (कनीय कोटि) के 173 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है.
चलाए जाएंगे प्रशिक्षण कार्यक्रम
बिहार कर्मचारी चयन आयोग 31,924 पदों के लिए परीक्षा आयोजित करेगा. वहीं बिहार लोक सेवा आयोग 18,112 पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा लेगा. बिहार तकनीकी सेवा आयोग ने 43,315 पदों पर नियुक्ति की अनुशंसा भेजने का लक्ष्य रखा है. इसके अलावा प्रशिक्षण कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे. बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) वित्तीय वर्ष 2026-27 में 400 प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करेगा. साथ ही एक लाख युवाओं को स्किल ट्रेनिंग देने का लक्ष्य रखा गया है. सरकार की इस पहल से युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार और प्रशिक्षण के अवसर मिलने की उम्मीद है.
यह भी पढ़ें: Bihar News: कच्ची दरगाह–बिदुपुर 6 लेन पुल का निरीक्षण करने पहुंचे CM नीतीश, इस माह तक पूरा हो सकता है निर्माण
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us