Bihar News: मां-पिता की फटकार के बाद पांच सहेलियों ने एक साथ जहर खाया, चार की मौत

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहर खाने वाली पांच सहेलियों में सिर्फ एक की जान बच पाई.

Bihar News: बिहार के औरंगाबाद से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहर खाने वाली पांच सहेलियों में सिर्फ एक की जान बच पाई.

author-image
Mohit Saxena
New Update
Death

बिहार के औरंगाबाद से एक दिल दहला देने वाला केस सामने आया है. यहां पर एक साथ पांच सहेलियों ने जहर खा लिया. इसके कारण चार की मौत हो गई. इस घटना में एक ही लड़की जिंदा बच पाई. उसने बताया कि घर वालों ने डांटा था, इससे नाराज होकर सबने एक साथ जहर खाने का फैसला ले लिया. घटना 29 जनवरी की है. परिजनों ने लड़कियों का अंतिम संस्कार भी कर दिया है. 

Advertisment

लोगों की तबीयत खराब होने लगी

एकमात्र जिंदा बची लड़की ने जानकारी दी कि 29 जनवरी की शाम को पांचों एक साथ गांव से दूर तलाब के पास गईं थीं. यहां पर दोस्तों के साथ पक्षी मारने वाली जहरीली दवा को खा लिया. इसके बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी. इनमें से 4 सहेलियों की मौके पर ही मौत हो गई. लड़की ने बताया कि उसने दवा थूक दी, इसलिए वह बच गई. सहेलियों की मौत के बाद वह काफी डर गई. ऐसे में वह भागकर घर आ गई.

सहेलियों को आखों के सामने बेहोश होते देखा

ये घटना हसपुरा थाना क्षेत्र के सैदपुर मोती बिगहा के गांव के पास की है. चारों लड़कियों का अंतिम संस्कार गांव वालों ने एक साथ कर दिया गया है. जिंदा बची लड़की ने बताया कि पांचों सहेलियों ने उस दिन एक साथ जहरीली दवा खा ली थी. लेकिन उसने थूक दिया. इसकी वजह से उसकी जान बच गई. उसने अपनी सहेलियों को अपनी आंखों के सामने बेहोश होते देखा. वह डर के कारण वहां से भाग गई. घर पर पहुंचते ही घर वालों उसे नीम के पत्तों का घोल पिलाया. इसके बाद उसे उल्टियां होने लगी. इससे तबीयत में सुधार हुआ. 

जहर खाने की वजह क्या रही?

मरने वाली लड़की के पिता ने जानकारी दी कि वह महाराष्ट्र में मजदूरी किया करते हैं. इस घटना की जानकारी सामने आने के बाद गांव पहुंचे. अब तक उन्हें इसके पीछे की वजह समझ में नहीं आई. प्रेम प्रसंग से जुड़े सवाल पर कहा कि 'सभी लड़कियां 12 से 15 साल की उम्र की थीं. इतनी छोटी सी उम्र में किसी से प्यार कैसे कर सकती हैं?'

पांचों सहेलियों ने एक साथ जान देने का फैसला लिया 

हालांकि, पुलिस की अब की जांच में सामने आया कि सरस्वती पूजा की शाम सभी सहेलियां कुछ लड़कों के साथ घूम रहीं थी. जब माता-पिता ने देखा तो उन्होंने बच्चियों को जमकर फटकार लगाई. इस बात से नाराज होकर पांचों सहेलियों ने एक साथ जान देने का निर्णय लिया.

ये भी पढ़ें: PM Modi Assam Visit: पूर्वोत्तर में आपात लैंडिंग सुविधा की हुई शुरुआत, पहली बार उतरा पीएम मोदी का विमान

Bihar News
Advertisment