Arvind Akela Kallu: शादी के बंधन में बंधे कल्लू, दुल्हन की खूबसूरती के सामने एक्ट्रेस भी फेल

Arvind Akela Kallu Wedding Photos: 26 जनवरी को युवा दिलों की धड़कन और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने कई दिलों को तोड़ते हुए गर्लफ्रेंड शिवानी पांडेय के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

Arvind Akela Kallu Wedding Photos: 26 जनवरी को युवा दिलों की धड़कन और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने कई दिलों को तोड़ते हुए गर्लफ्रेंड शिवानी पांडेय के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं.

author-image
Vineeta Kumari
New Update
arvind akela kallu

शादी के बंधन में बंधे कल्लू( Photo Credit : फाइल फोटो)

Arvind Akela Kallu Wedding Photos: इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है. बॉलीवुड स्टार से लेकर क्रिकेटर और कई सेलिब्रिटी शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं. पहले क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) ने सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) की बेटी व एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) से शादी रचाई तो उसके बाद कई सेलिब्रिटी की शादी की खबरें सामने आई. एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता (Masaba Gupta) ने भी अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ 26 जनवरी को शादी के बंधन में बंधी. वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के ऑल राउंडर अक्षर पटेल (Akshar Patel) भी मंगेतर मेहा के साथ 26 जनवरी, 2023 को सात फेरे लिए. इसी लिस्ट में भोजपुरी स्टार अरविंद अकेला कल्लू (Arvind Akela Kallu) का नाम भी शामिल हो गया है.

Advertisment

शादी के बंधन में बंधे कल्लू
26 जनवरी को युवा दिलों की धड़कन और भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के यंग स्टार अरविंद अकेला कल्लू ने कई दिलों को तोड़ते हुए गर्लफ्रेंड शिवानी पांडेय के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं. बता दें कि कल्लू बिहार के बक्सर के रहने वाले हैं तो वहीं शिवानी बनारस की रहने वाली है. दोनों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बनारस में शादी रचाई. 24 जनवरी को कल्लू का तिलक हुआ था. वहीं, 28 जनवरी को यह कपल रिसेप्शन पार्टी देने जा रहा है, जिसमें कई सेलिब्रिटी को आमंत्रित किया गया है.

यह भी पढ़ें- अंडे का फंडा: घर बैठे कमाएं 3 लाख रुपए हर माह, मोतिहारी के राहुल से जानिए तरीका

एक्ट्रेस ने शेयर की शादी की फोटोज
कल्लू की शादी में भोजपुरी के जाने-माने स्टार्स शामिल हुए. जिसमें एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता, आकांक्षा दुबे और रील स्टार खुशबू गाजीपुरी को देखा गया. एक्ट्रेस रक्षा गुप्ता ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से कल्लू की शादी की तस्वीरें शेयर की. फोटोज के साथ रक्षा ने कैप्शन में लिखा कि आज मेरे यार की शादी है. आप दोनों लोग पर महादेव की कृपा हमेशा बनी रहे ऐसे ही दोनों हमेशा खुश रहे और हंसते रहे. 

कल्लू की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. वहीं, उनके फैंस जमकर फोटोज पर अपना प्यार बरसा रहे हैं.

HIGHLIGHTS

  • शादी के बंधने में बंधे कल्लू
  • बनारस में रचाई शादी
  • 28 जनवरी को देंगे रिसेप्शन
  • शादी की तस्वीरें हो रही वायरल

Source : News State Bihar Jharkhand

सोशल मीडिया bhojpuri actor Bhojpuri films Arvind Akela Kallu Arvind Akela Kallu Wedding photos Arvind Akela Kallu Marriage Arvind Akela Kallu fims Arvind Akela Kallu Wife Shivani अरविंद अकेला कल्लू
Advertisment