बिहार सरकार शुरू करने जा रही ओला-उबर ऐप से भी सस्ती कैब सेवा, महिला चालकों को प्राथमिकता

Bihar News: बिहार में जून 2026 से ‘भारत टैक्सी’ सहकारी सेवा शुरू होगी. यह ओला-उबर से 20-30% सस्ती होगी और ड्राइवरों को सीधा लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं क्या

Bihar News: बिहार में जून 2026 से ‘भारत टैक्सी’ सहकारी सेवा शुरू होगी. यह ओला-उबर से 20-30% सस्ती होगी और ड्राइवरों को सीधा लाभ मिलेगा. आइए जानते हैं क्या

author-image
Yashodhan Sharma
New Update
bihar cab facilities

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार में परिवहन व्यवस्था को नया रूप देने की तैयारी शुरू हो गई है. सहकारिता विभाग ने गुजरात मॉडल की तर्ज पर ‘भारत टैक्सी’ सेवा शुरू करने की योजना बनाई है. यह सेवा जून 2026 से राज्य के कुछ चुनिंदा जिलों में शुरू की जाएगी. सरकार का दावा है कि यह सेवा ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों से 20 से 30 प्रतिशत तक सस्ती होगी.

Advertisment

क्यों खास है ये योजना

इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी निजी कंपनी या बिचौलिए की भूमिका नहीं होगी. यानी ड्राइवरों को किसी तरह का कमीशन नहीं देना पड़ेगा. इससे किराया कम रहेगा और उसका सीधा फायदा ड्राइवरों को मिलेगा. इस मॉडल में ड्राइवर ही ‘सारथी’ और शेयरधारक होंगे. इससे उनकी आय में स्थिरता आने की उम्मीद है.

ड्राइवरों के लिए भी 

राज्य सरकार इस योजना से जुड़े ड्राइवरों को सामाजिक सुरक्षा भी देगी. उन्हें स्वास्थ्य बीमा और दुर्घटना बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इससे ड्राइवरों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी और उनका भरोसा भी बढ़ेगा. यात्रियों की सुविधा के लिए ‘भारत टैक्सी’ नाम से एक मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जाएगा. इस ऐप के जरिए लोग कैब, ऑटो और बाइक की बुकिंग कर सकेंगे. ऐप के माध्यम से बुकिंग आसान और पारदर्शी होगी. 

इस सेवा में बड़े परिवारों के लिए छह सीटों वाले वाहन भी उपलब्ध होंगे. इसके अलावा, शहर के अंदर ही नहीं बल्कि एक जिले से दूसरे जिले तक यात्रा की सुविधा भी दी जाएगी. सरकार ने इसे अक्टूबर 2026 तक पूरी तरह लागू करने का लक्ष्य रखा है. 

महिला चालकों को प्राथमिकता

इस योजना की एक और खास बात यह है कि महिला चालकों को प्राथमिकता दी जाएगी. इससे महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और परिवहन क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ेगी. सरकार को उम्मीद है कि ‘भारत टैक्सी’ योजना से बिहार में सस्ता, सुरक्षित और भरोसेमंद परिवहन विकल्प उपलब्ध होगा और रोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे.

यह भी पढ़ें: Bihar News: सोनपुर से उड़ेगी बिहार की उड़ान! बनने जा रहा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कैबिनेट की मंजूरी

यह भी पढ़ें: बिहार में महिलाओं को घर के पास मिलेगा रोजगार, यहां हर वार्ड में बनेगी जीविका समिति

Bihar
Advertisment