logo-image

बेगूसराय बिहार का सबसे प्रदूषित शहर बना, दिवाली के बाद और हो सकती है स्थिति खराब

दिवाली का त्योहार आज पुरे देश में मनाया जा रहा है. लेकिन इस दिन प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. ऐसे में बिहार में दिवाली के मौके पर प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में पहुंच गया है.

Updated on: 24 Oct 2022, 06:06 PM

Patna:

दिवाली का त्योहार आज पुरे देश में मनाया जा रहा है. लेकिन इस दिन प्रदूषण का स्तर सबसे ज्यादा बढ़ जाता है. जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है. लोगों के पटाखे जलाने के कारण प्रदूषण इतना बढ़ जाता है कि लोगों को सास लेने में तकलीफ होती है. जिससे देखते हुए कई राज्यों में पटाखों पर बैन लगा दिया गया है. साथ कई राज्यों में सिर्फ कुछ घंटे ही पटाखे जलाने की इजाज़त मिली है. ऐसे में बिहार में दिवाली के मौके पर प्रदूषण का स्तर खराब स्थिति में पहुंच गया है.

राजधानी पटना, बेगूसराय, सहरसा जैसे शहरों में सोमवार 24 अक्टूबर 2022 को वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 200 से ऊपर है. दूसरी तरफ दीपावली पर भारी आतिशबाजी होने की संभावना है, ऐसे में प्रदूषण और बढ़ने की आशंका है.

नेशनल एयर क्वालिटी इंडेक्स के ताजा आंकड़ों पर नजर डालें तो बेगूसराय बिहार का सबसे प्रदूषित शहर है. यहां सोमवार सुबह 9 बजे एक्यूआई सर्वाधिक 289 दर्ज किया गया, जो कि खराब स्तर है. इसके बाद पटना के दानापुर में 258 एक्यूआई दर्ज किया गया. वहीं, सहरसा में भी हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया और सुबह 9 बजे एक्यूआई 209 के आंकड़े पर पहुंच गया.

विभिन्न शहरों में 24 अक्टूबर का AQI, यहां देखें

शहर                  स्थान                AQI       हवा कैसी है

अररिया          खरहिया बस्ती          184      अच्छी नहीं है
आरा              डीएम ऑफिस         166      अच्छी नहीं है
औरंगाबाद       गुरुदेव नगर           119       अच्छी नहीं है
बेगूसराय         आनंदपुर                289         खराब
बेतिया         कमलनाथ नगर           131      अच्छी नहीं है
भागलपुर        कचहरी चौक           145      अच्छी नहीं है
हाजीपुर        औद्योगिक क्षेत्र          124         अच्छी नहीं है
कटिहार         मिर्चाईबाड़ी             144        अच्छी नहीं है
किशनगंज      एसडीओ ऑफिस     104         अच्छी नहीं है
पूर्णिया          मरियम नगर             148      अच्छी नहीं है
राजगीर         डांगी टोला                 99          ठीक है
सहरसा         पुलिस लाइन             209       खराब है