/newsnation/media/media_files/2026/02/08/assam-cm-on-gaurav-gogoi-2026-02-08-12-46-23.jpg)
CM Himanta on Gaurav Gogoi: असम में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी माहौल तेज हो गया है. मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर पाकिस्तान से कथित संबंधों को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. विवाद की जड़ एक पुरानी तस्वीर है, जिसमें गोगोई को कुछ युवाओं के प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तान के दूतावास में देखा जाने का दावा किया जा रहा है.
पाकिस्तानी दूतावास से जुड़ी फोटो को लेकर सीएम ने उठाए सवाल
मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि यह तस्वीर उस समय की बताई जा रही है जब वे खुद सिंगापुर दौरे पर असम में निवेश लाने की कोशिश कर रहे थे. उनके अनुसार, उसी दौरान सोशल मीडिया पर यह फोटो सामने आई. तस्वीर में उस समय भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित का भी जिक्र किया गया है. सरमा ने शुरुआत में इसे फर्जी या फोटोशॉप समझा, लेकिन बाद में इसकी सत्यता की जांच कराने की बात कही.
#WATCH | Dispur: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "I was in Singapore with a proposal to invest in Assam. At that time, this photo went viral, showing Assam's MP Gaurav Gogoi taking some youth to the Pakistan Embassy. Abdul Basit was the then High Commissioner of Pakistan to… pic.twitter.com/Xnzkvb6C1b
— ANI (@ANI) February 8, 2026
पाकिस्तान में काम करती थीं गोगोई की पत्नी
सीएम ने आरोप लगाया कि इस मुलाकात के बाद पाकिस्तान के तत्कालीन उच्चायुक्त का असम दौरा भी हुआ था. उन्होंने यह भी दावा किया कि गौरव गोगोई की पत्नी एलिजाबेथ ने मार्च 2011 से मार्च 2012 के बीच पाकिस्तान में काम किया था और परिवार के कुछ पाकिस्तानी नागरिकों से करीबी संबंध थे. हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि अभी सार्वजनिक रूप से नहीं हुई है.
#WATCH | Dispur: Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...Followed by this, Abdul Basit paid a visit to Assam also. But an Ambassador can always come, I don't want to go on length. But following this picture, he came to Assam also...Then we tried to lift the veil, and there must be… pic.twitter.com/DUcDlW5ttR
— ANI (@ANI) February 8, 2026
SIT करेगी मामले की जांच
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले की प्राथमिक जांच असम पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) ने की है. अब राज्य कैबिनेट ने तय किया है कि मामले को आगे की जांच के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा, ताकि किसी केंद्रीय एजेंसी से जांच कराई जा सके.
#WATCH | Dispur: Speaking on Pakistani national Ali Tauqeer Sheikh with alleged links to Congress MP Gaurav Gogoi's wife Elizabeth Gogoi, Assam CM Himanta Biswa Sarma says, "...These are very important allegations. When a sitting MP and the Deputy Leader of Congress party is… pic.twitter.com/6Wj2oAtRk1
— ANI (@ANI) February 8, 2026
राष्ट्रीय सुरक्षा का विषय
सरमा ने इस मुद्दे को राष्ट्रीय भावना और सुरक्षा से जुड़ा बताते हुए कहा कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह के आधिकारिक या अनौपचारिक संपर्क को गंभीरता से देखा जाना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि यह सिर्फ एक तस्वीर का मामला नहीं, बल्कि इसके पीछे की मंशा को समझना जरूरी है.
दिसपुर, असम: सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई के प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किए गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "...मेरे पास डॉक्यूमेंट्स हैं, वह यह कैसे मना कर सकते हैं कि वह 10 दिनों के लिए पाकिस्तान नहीं गए थे? वह यह कैसे मना कर सकते हैं कि जब वह पाकिस्तान… pic.twitter.com/sb2Dm6o92R
— IANS Hindi (@IANSKhabar) February 8, 2026
फिलहाल यह मामला आरोपों और जांच के दायरे में है. गौरव गोगोई या कांग्रेस की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ हो पाएगी.
यह भी पढ़ें- 'आप कितने छोटे हैं', असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के 'मिया' वाली टिप्पणी पर बोले ओवैसी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us