/newsnation/media/media_files/2024/11/22/O0cOCU6sKkSjUucefdCH.jpg)
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी Photograph: (File)
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के 'मिया' वाली टिप्पणी पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीद ओवैसी का बयान सामने आया है. उन्होंने सीएम सरमा के बयान की आलोचना की. उसके साथ ही उन्होंने असम के मुख्यमंत्री पर मुस्लिम समुदाय का अपमान करने का आरोप लगाया. एक कार्यक्रम के दौरान ओवैसी ने कहा कि, "असम के मुख्यमंत्री भाजपा के हैं. क्या कोई मुख्यमंत्री ऐसा कह सकता है अगर ऑटो रिक्शा में कोई 'मिया' ड्राइवर है और बिल पांच रुपये है, तो आप उसे चार रुपये दें."
ओवैसी ने आगे कहा कि, 'असम में 'मिया' उन मुसलमानों को कहा जाता है जिन्हें अंग्रेजों ने 150-200 साल पहले खेती और काम करने के लिए यहा लेकर आए थे. वे भारत के नागरिक हैं. वे बंगाली बोलते हैं. असम के मुख्यमंत्री, आप कितने छोटे दिल के हैं."
#WATCH | Adilabad, Telangana: AIMIM Chief Asaduddin Owaisi says, "The Chief Minister of Assam is of the BJP. Can any Chief Minister say something like this: "If there's a 'Miya' driver in the auto-rickshaw, and the bill is five rupees, then you give him four rupees"? In Assam,… pic.twitter.com/9xXI9lJjTw
— ANI (@ANI) February 4, 2026
"आप कितने छोटे हैं असम के मुख्यमंत्री?"
एआईएमआईएम चीफ ओवैसी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, आप विकसित भारत बनाने की बात करते हैं, आप कहते हैं कि हम दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर वैश्विक महाशक्ति के रूप में उभरने, लेकिन एक ऑटो रिक्शा चालक को "एक रुपया" देने में हिचकिचाती है. ओवैसी ने कहा कि, 'मैं भारत के प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं, आप विकसित भारत की बात करते हैं. आप कहते हैं कि हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेंगे. आप कहते हैं कि हम महाशक्ति बनेंगे. आपको चांद पर घर बनाना है, लेकिन आप ऑटो वाले को पांच रुपये की जगह एक रुपया भी नहीं देना चाहते." उन्होंने पूछा कि असम के मुख्यमंत्री आप कितने छोटे हैं?
मुसलमानों को लेकर क्या बोले थे सीएम सरमा?
बता दें कि ओवैसी की ये टिप्पणी असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा की 29 जनवरी को की गई उस टिप्णी के जवाब में आई है. जिसमें उन्होंने कहा था कि, बांग्लादेश से आए लोगों को 'मिया' कहा जाना चाहिए, क्योंकि उनका दावा था कि यह नाम उन्होंने खुद रखा है. उन्होंने कहा था कि, 'बांग्लादेश से आए लोग खुद को 'मिया' कहते हैं. मैंने उन्हें यह नाम नहीं दिया; वे खुद को ऐसा कहते हैं.'
ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: ‘आप प्रधानमंत्री होते तो पहलगाम हमले के बाद क्या करते?’ जानें इस सवाल पर क्या बोले असदुद्दीन ओवैसी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us