/newsnation/media/media_files/2026/02/06/t20-world-cup-2026-three-matches-will-be-played-on-first-day-of-tournament-2026-02-06-11-41-37.jpg)
T20 World Cup 2026 Three matches will be played on first day of tournament
T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी-20 विश्व कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. टूर्नामेंट के पहले ही दिन 3 मुकाबले होने वाले हैं. पहले ही दिन नहीं बल्कि हर दिन 3-3 मुकाबले खेले जाएंगे. यानि टूर्नामेंट के शुरू होते ही रोमांच शुरू हो जाएगा, जो पूरे-पूरे दिन चलेगा. आइए जानते हैं कि कौन-कौन सी टीमें एक्शन में दिखेंगी. सुबह 11 बजे से मैचों की शुरुआत होगी, जो रात लगभग 11 बजे तक चलेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि कौन सी टीम किस टीम के खिलाफ खेलेगी और उनके मुकाबले कितने बजे शुरू होंगे.
पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा पहला मैच
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा. ये मैच कोलंबो के सिंहलेसे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा, जो सुबह 11 बजे से शुरू होगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 11 बजे मैदान पर उतरेंगे.
वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच होगा दूसरा मैच
टी-20 विश्व कप 2026 का दूसरा मैच वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच खेला जाएगा, जो कोलकाता के ईडेन-गार्डेन्स में खेला जाएगा. ये मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होगा.
भारत-अमेरिका के बीच होगा तीसरा मैच
It all starts tomorrow 😍
— BCCI (@BCCI) February 6, 2026
Just 1⃣ day to go for #TeamIndia's opening fixture in the #T20WorldCup 🥳#MenInBluepic.twitter.com/qQpHSD9pZd
टूर्नामेंट में टीम इंडिया भी 7 फरवरी को ही अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जो टूर्नामेंट का तीसरा मैच होगा. इस मैच में भारत का सामना अमेरिका से होगा और ये मैच शाम 7 बजे से शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 6.30 बजे मैदान पर उतरेंगे. आपको बता दें, भारत और अमेरिका के बीच सिर्फ एक टी-20 मैच खेला गया है, जिसे भारतीय टीम ने जीता था.
8 मार्च को खेला जाएगा फाइनल मैच
7 फरवरी से टी-20 विश्व कप की शुरुआत हो रही है, जिसका फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा. सभी टीमें पहले तो लीग स्टेज पर खेलेंगी. फिर सुपर-8 के बाद हर ग्रुपकी टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी. सेमीफाइनल में एक ग्रुप की टॉप टीम का सामना दूसरे ग्रुप की रनरअप टीम से होगा. दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें खिताबी मुकाबले में भिड़ेंगी और चैंपियन का फैसला होगा.
ये भी पढ़ें:विजय माल्या ने RCB महिला टीम को बधाई देते हुए पुरुष टीम के लिए कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया पोस्ट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us