विजय माल्या ने RCB महिला टीम को बधाई देते हुए पुरुष टीम के लिए कह दी ऐसी बात, वायरल हो गया पोस्ट

Vijay Mallya Congratulate RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 में खिताबी जीत दर्ज की. विजय माल्या ने महिला टीम को बधाई देने के लिए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुरुष टीम को स्पेशल मैसेज दिया.

Vijay Mallya Congratulate RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने WPL 2026 में खिताबी जीत दर्ज की. विजय माल्या ने महिला टीम को बधाई देने के लिए पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पुरुष टीम को स्पेशल मैसेज दिया.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Vijay Mallya Congratulates RCB

Vijay Mallya Congratulates RCB

Vijay Mallya Congratulate RCB: महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज की. ये दूसरा मौका है, जब स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली RCB महिला टीम ने ट्रॉफी उठाई है. अब जब हर तरफ से RCB को बधाई मिल रही है, तो विजय माल्या ने भी टीम को जीत की बधाई देते हुए पोस्ट शेयर किया है. मगर, उन्होंने अपने पोस्ट में RCB मेन्स टीम को एक संदेश दिया है, जिसके चलते उनका पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisment

RCB बनी WPL 2026 की चैंपियन

WPL 2026 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर RCB ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी बल्लेबाजी की और 204 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.

वहीं, इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने आखिरी ओवर में 2 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 6 विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए 41 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली.

विजय माल्या ने दी RCB को बधाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दुनियाभर से बधाई मिल रही है. इस बीच विजय माल्या ने भी स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली आरसीबी को बधाई दी. माल्या ने अपने पोस्ट में लिखा- 'RCB महिला WPL टीम को बहुत-बहुत बधाई. लगातार दो चैंपियनशिप. बहुत अच्छा खेले और जीत के हकदार थे. RCB पुरुष टीम के लिए भी यह प्रेरणा है कि वे ट्रॉफी को बरकरार रखें.'

RCB मेन्स टीम ने खत्म किया था 18 सालों का सूखा

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 सालों का सूखा खत्म करके खिताबी जीत दर्ज की थी. RCB ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली में ट्रॉफी उठाकर इतिहास रचा था. बोल्ड आर्मी ने 18 सालों में एक ट्रॉफी जीती है. ऐसे में अब विजय माल्या ने मेन्स टीम को भी अपकमिंग आईपीएल सीजन में दूसरी ट्रॉफी जीतकर वुमेन्स टीम की तरह 2-2 ट्रॉफी करने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें: IPL की तुलना में कितनी कम है WPL की प्राइज मनी? जानिए चैंपियन टीम को मिलते हैं कितने करोड़

rcb WPL 2026 vijay mallya
Advertisment