IPL की तुलना में कितनी कम है WPL की प्राइज मनी? जानिए चैंपियन टीम को मिलते हैं कितने करोड़

WPL Prize Money VS IPL Prize Money: क्या आपको मालूम है कि वुमेन्स प्रीमियर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग की प्राइज मनी में कितना अंतर है? आइए जानते हैं...

WPL Prize Money VS IPL Prize Money: क्या आपको मालूम है कि वुमेन्स प्रीमियर लीग और इंडियन प्रीमियर लीग की प्राइज मनी में कितना अंतर है? आइए जानते हैं...

author-image
Sonam Gupta
New Update
WPL prize money how much lower compared to IPL

WPL prize money how much lower compared to IPL

WPL Prize Money VS IPL Prize Money: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर खिताबी जीत दर्ज की. टूर्नामेंट में RCB दूसरी बार चैंपियन बनी और ओवरऑल ये आरसीबी की तीसरी ट्रॉफी है. इस जीत के साथ ही बोल्ड आर्मी को प्राइज मनी के रूप में मोटी रकम मिली है. मगर, क्या आपको मालूम है कि आईपीएल और डब्ल्यूपीएल की प्राइज मनी में कितना अंतर है? अगर नहीं, तो कोई बात नहीं, क्योंकि इस आर्टिकल में हम आपको दोनों लीगों की प्राइज मनी के बारे में बताएंगे.

Advertisment

WPL की प्राइज मनी कितनी है?

वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज की और टूर्नामेंट में दूसरी बार ट्रॉफी उठाई. इस खिताबी जीत के बाद प्राइज मनी के तौर पर आरसीबी को 6 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि हारने वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 3 करोड़ रुपये का चेक मिला. इतना ही नहीं ऑरेन्ज कैप, पर्पल कैप, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को भी क्रमश: 5-5 करोड़ रुपये दिए गए हैं.

IPL की प्राइज मनी कितनी है?

2008 में शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग की प्राइज मनी साल दर साल बढ़ती दिखी है. साल 2008 में प्राइज मनी के तौर पर चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को 4 करोड़ 80 लाख रुपये मिले थे. जबकि ये रकम बढ़ती गई और आईपीएल 2025 में चैंपियन बनी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले. 

वहीं, मैच हारने वाली पंजाब किंग्स को 12 करोड़ रुपये मिले थे. वहीं, ऑरेन्ज कैप, पर्पल कैप, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जैसे अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों को 10-10 लाख रुपये मिले थे.

IPL VS WPL Prize Money?

आईपीएल और डब्ल्यूपीएल की प्राइज मनी में एक बड़ा अंतर है. जहां, IPL विनर को 20 करोड़ रुपये मिलते हैं, वहीं WPL की विनर को 6 करोड़ रुपये मिलते हैं. मगर, गौर करने वाली बात ये भी है कि आईपीएल को शुरू हुए 18 साल बीत चुके हैं, जबकि वुमेन्स प्रीमियर लीग के 4 सीजन ही खेले गए हैं. इतना ही नहीं और भी कई पैमाने हैं, जिसके कारण दोनों लीगों की प्राइज मनी में इतना अंतर है.

ये भी पढ़ें: स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए WPL 2026 में किसके सिर सजी पर्पल कैप?

ipl wpl
Advertisment