स्मृति मंधाना ने हरमनप्रीत कौर से छीनी ऑरेन्ज कैप, जानिए WPL 2026 में किसके सिर सजी पर्पल कैप?

WPL 2026 के फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी मदद से उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा और ऑरेन्ज कैप अपने नाम की.

WPL 2026 के फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने 87 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसकी मदद से उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ा और ऑरेन्ज कैप अपने नाम की.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Smriti mandhana won orange cap in wpl 2026 Sophie Devine won purple cap

Smriti mandhana won orange cap in wpl 2026 Sophie Devine won purple cap

Smriti Mandhana Won Orange Cap: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताबी जीत दर्ज कर ली है. फाइनल मैच में दिल्ली के दिए 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरीं मंधाना ने कमाल की बल्लेबाजी की और 87 रनों की कप्तानी पारी खेली. अपनी इस पारी के बदौलत न केवल उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि उन्होंने ऑरेन्ज कैप को पीछे छोड़ते हुए ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली.

Advertisment

Smriti Mandhana ने जीती ऑरेन्ज कैप

WPL 2026 में सबसे अधिक रन बनाने वाली स्मृति मंधाना ने ऑरेन्ज कैप अपने नाम की. मंधाना ने सीजन में 9 मुकाबले खेले, जिसमें 53.86 के औसत और 153.25 की स्ट्राइक रेट से उन्होंने 377 रन बनाए. फाइनल मैच से पहले ऑरेन्ज कैप हरमनप्रीत कौर के पास थी, जिन्होंने WPL 2026 में 150.66 की स्ट्राइक रेट और 68.40 के औसत से 342 रन बनाए थे. मगर, फाइनल में स्मृति ने 87 रनों की कप्तानी पारी खेलकर हरमन को पीछे छोड़ ऑरेन्ज कैप अपने नाम कर ली.

किसने जीती पर्पल कैप?

गुजरात टायटंस की टीम भले ही फाइनल तक न पहुंच सकी हो, लेकिन उनकी तेज गेंदबाज सोफी डिवाइन ने पर्पल कैप अपने सिर सजाई है. सोफी ने इस सीजन 9 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 16 के औसत से 17 विकेट लिए. हालांकि, नंदिनी शर्मा ने भी WPL 2026 में 17 ही विकेट लिए, लेकिन सोफी का औसत नंदिनी से बेहतर है, जिसके चलते ये अवॉर्ड सोफी को मिला है. आपको बता दें, न केवल सोफी ने पर्पल कैप जीती है बल्कि उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के अवॉर्ड से भी नवाजा गया है.

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

WPL 2026 में भले ही दिल्ली कैपिटल्स की नंदिनी शर्मा 17 विकेट लेकर पर्पल कैप न जीत सकी हों, लेकिन उन्होंने इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया है. नंदिनी ने 10 मैचों में 18.59 के औसत से 17 विकेट अपने नाम किए. वह एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय गेंदबाज बनी हैं. उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ खेले गए लीग मैच में हैट्रिक भी ली थी और वह WPL की हिस्ट्री में हैट्रिक लेने वाली पहली अनकैप्ड क्रिकेटर बन गई हैं.

ये भी पढ़ें: 'RCB का झंडा बुलंद', बोल्ड आर्मी की खिताबी जीत पर विराट कोहली का पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या लिखा

Smriti Mandhana
Advertisment