'RCB का झंडा बुलंद', बोल्ड आर्मी की खिताबी जीत पर विराट कोहली का पोस्ट हुआ वायरल, जानिए क्या लिखा

WPL 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. फ्रेंचाइजी की इस जीत पर विराट कोहली ने भी टीम को बधाई दी है.

WPL 2026 में स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने खिताबी जीत दर्ज की. फ्रेंचाइजी की इस जीत पर विराट कोहली ने भी टीम को बधाई दी है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
RCB WON WPL 2026

RCB WON WPL 2026 Photograph: (Source: X/Womens Premier League)

RCB WON WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. RCB ने इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी ट्रॉफी जीत ली है, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर बधाईयों का दौर जारी है. करोड़ों फैंस तो अपनी टीम को चियर कर ही रहे हैं और इस बीच विराट कोहली ने भी फ्रेंचाइजी की इस उपलब्धि के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है और टीम को बधाई दी है.

Advertisment

WPL 2026 की चैंपियन बनी RCB

WPL 2026 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में टॉस जीतकर RCB ने गेंदबाजी करने का फैसला किया. जहां, पहले बल्लेबाजी करने आई दिल्ली कैपिटल्स ने अच्छी बल्लेबाजी की और 204 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया.

वहीं, इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने आखिरी ओवर में 2 गेंद शेष रहते हुए लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया और 6 विकेट से मैच जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. फाइनल मैच में स्मृति मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाने के लिए 41 गेंदों पर 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 87 रनों की पारी खेली.

Virat Kohli ने RCB को दी बधाई

RCB की खिताबी जीत पर विराट कोहली ने दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर टीम के सेलिब्रेशन की फोटो शेयर करते हुए लिखा- 'हम फिर से चैंपियन बन गए हैं. आरसीबी का झंडा बुलंद रखा है और यह एक ऐसी उपलब्धि है, जिस पर आप सभी गर्व कर सकते हैं. स्मृति मंधाना, पूरी टीम और टीम मैनेजमेंट को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई. आप सभी इस जीत के हकदार हैं. इस पल का आनंद लें और हमारे अद्भुत फैंस के प्यार को महसूस करें.'

ये भी पढ़ें: RCB बनी WPL 2026 की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 6 विकेट से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

Smriti Mandhana Virat Kohli WPL 2026
Advertisment