RCB बनी WPL 2026 की चैंपियन, दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 6 विकेट से हराकर दूसरी बार जीता खिताब

RCB vs DC WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को दूसरा डब्ल्यूपीएल का खिताब दिलाया है. बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है.

RCB vs DC WPL 2026 Final: स्मृति मंधाना ने अपनी कप्तानी में आरसीबी को दूसरा डब्ल्यूपीएल का खिताब दिलाया है. बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 6 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
WPL 2026

WPL 2026 Photograph: (X/WPL)

RCB vs DC WPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में 6 विकेट से हारकर महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब जीत लिया है. ये आरसीबी का दूसरा डब्ल्यूपीएल टाइटल है. इससे पहले उसने 2024 में दिल्ली को हराकर पहली बार डब्ल्यूपीएल का खिताब अपने नाम किया था. वहीं ये चौथी बार है जब दिल्ली कैपिटल्स की टीम को फाइनल में हार मिली है. दिल्ली कैपिटल्स को 2023, 2024, 2025 और अब 2026 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है.

Advertisment

आरसीबी बनी WPL 2026 की चैंपियन

इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट 203 रन बनाए. डीसी से मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाकर कर सफलता पूर्वक कर दिया और दिल्ली को 6 विकेट से हरा दिया. इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना का चुना गया.

स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वॉल ने खेलीं विस्फोटक पारी 

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स से जीत मिले 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पारी की शुरुआत करने के लिए स्मृति मंधाना और ग्रेस हेरिस आईं. हेरिस 9 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद जॉर्जिया वॉल के साथ मिलकर मंधाना ने टीम का स्कोर 148 रनों तक पहुंचा. टीम के लिए वॉल ने 54 बॉल में 14 चौकों के साथ 79 रनों की पारी खेली. वहीं मंधाना ने 41 बॉल में 12 चौके और 3 छक्कों के साथ 87 रनों की पारी खेली. 

आरसीबी को राधा यादव ने चौका लगाकर उस समय जीत दिलाई जब टीम को जीत के लिए आखिरी 6 बॉल में 10 रनों की जरूरत थी. उनका साथ नादिन डी क्लर्क ने 7 रन बनाकर दिया. दिल्ली कैपिटल्स के लिए चिनेल हेनरी ने 2 जबकि नंदनी शर्मा और मिनू मणी ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

दिल्ली के लिए इन बल्लेबाजों ने बनाए रन

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के लिए शेफाली ने 13 बॉलों में 3 चौकों के साथ 20, लिजेल ली ने 30 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 37 रन बनाए. कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने 37 बॉल में 8 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली. टीम के लिए वोल्वार्ट ने 25 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 44 रनों की नाबाद पारी खेली. तो वहीं हेनरी ने 15 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 35 रनों की नाबाद पारी खेली. आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी और सायाली सतघरे ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें : RCB vs DC WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 204 का लक्ष्य, जेमिमा ने लगाया अर्धशतक

rcb-vs-dc WPL 2026 Final RCB vs DC WPL 2026 Final
Advertisment