RCB vs DC WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दिया 204 का लक्ष्य, जेमिमा ने लगाया अर्धशतक

RCB vs DC WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए जेमिमा रोडिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

RCB vs DC WPL 2026 Final: दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को महिला प्रीमियर लीग 2026 के फाइनल में जीत के लिए 204 रनों का लक्ष्य दिया है. टीम के लिए जेमिमा रोडिग्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

author-image
Ashik Kumar
New Update
RCB vs DC, WPL 2026 Final

RCB vs DC, WPL 2026 Final Photograph: (WPL)

RCB vs DC, WPL 2026 Final:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. वडोदरा में खेले जा रहे इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए लिजेल ली और लौरा वोल्वार्ट की शानदार पारी की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट के नुकासन पर 203 रन बनाए. अब आरसीबी को ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए 204 रन बनाने होंगे.

Advertisment

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में किया धमाल

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से पारी की शुरुआत करने के लिए शेफाली वर्मा और लिजेल ली आई हैं. इन दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 5.5 ओवर में 49 रन जोड़े. टीम को पहला झटका शेफाली के रूप में लगा. वो 13 बॉलों में 3 चौकों के साथ 20 रन बनाकर अरुंधति रेड्डी का शिकार बनीं. 

दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में 6 ओवर की समाप्ति के बाद 53/1 रन बनाए. इसके बाद 8वें ओवर की तीसरी गेंद पर लिजेल ली पवेलियन लौट गईं. उन्हें नादिन डी क्लर्क ने ग्रेस हेरिस के हाथों कैच आउट कराया. लिजेल ली ने 30 बॉल में 3 चौके और 3 छक्कों के साथ 37 रनों की तूफानी पारी खेली.

लौरा और जेमिमा का जमकर चला बल्ला

इसके बाद लौरा वोल्वार्ट और कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने मिलकर पारी की संभाला और 11 ओवर में स्कोर 100 तक पहुंचा दिया. इस बीच जेमिमा ने अपना अर्धशतक पूरा किया. जेमिमा ने 32 बॉल में 7 चौकों की मदद से 50 रन बनाए. उन्होंने टीम के लिए 37 बॉल में 8 चौकों की मदद से 57 रनों की पारी खेली. उन्हें नादिन डी क्लर्क ने सायाली सतघरे की बॉल पर उनका कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन की राह दिखाई. 

लौरा और हेनरी ने भी खेली शानदार पारी

दिल्ली के लिए लौरा वोल्वार्ट और चिनेल हेनरी ने शानदार पारी खेली और अंत तक क्रीज पर रहते हुए टीम को 190 तक पहुंचाने में मदद की. लौरा ने 25 बॉल में 3 चौके और 2 छक्कों के साथ 44 रनों की नाबाद पारी खेली. तो वहीं हेनरी ने 15 बॉल में 4 चौके और 2 छक्कों के साथ 35 रनों की नाबाद पारी खेली. इस मैच में आरसीबी के लिए नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी और सायाली सतघरे ने 1-1 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें :WPL 2026 Final: RCB ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दिल्ली कैपिटल्स करेगी पहले बल्लेबाजी, यहां देखें दोनों की प्लेइंग-11

RCB vs DC WPL 2026 Final Jemimah Rodrigues WPL 2026 Final
Advertisment