/newsnation/media/media_files/2026/02/05/rcb-vs-dc-2026-02-05-18-04-35.jpg)
RCB vs DC Photograph: (RCB vs DC)
WPL 2026 Final : आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स (RCB vs DC) के बीच वरोदरा में महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. इस मैच में टॉस के लिए मैदान पर आरसीबी की कप्तानी स्मृति मंधाना और डीसी की कप्तानी जेमिमा रोड्रिग्स आईं. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस खिताबी मुकाबले में अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई नजर आएगी.
टॉस पर क्या बोलीं दोनों कप्तान
आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतने के बाद कहा, 'आज हम पहले फील्डिंग करना चाहेंगे. टूर्नामेंट में यही ट्रेंड रहा है. हम उसी प्लेइंग-11 के साथ खेल रहे हैं. हम सबने चैलेंज के बारे में बात की है. आज हमारे लिए कुछ भी नहीं बदला है. एक्साइटमेंट लेवल बहुत ज्यादा है.
टॉस हारने के बाद डीसी की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा, 'ऐसे बड़े गेम में टॉस हारना बेहतर है. हम उसी टीम के साथ जा रहे हैं. हमने इसे बहुत सिंपल रखा है, अपने प्लान सिंपल रखे हैं. हमने यहां एलिमिनेटर खेला है, इसलिए हम जानते हैं कि यह कैसा होने वाला है.
🚨 Toss 🚨@RCBTweets have won the toss against @DelhiCapitals and elected to bowl in the #Final
— Women's Premier League (WPL) (@wplt20) February 5, 2026
Predict the target #DC will set 🎯
Updates ▶️ https://t.co/9sgUo0YqOI#TATAWPL | #ClaimTheCrown | #RCBvDCpic.twitter.com/Gml8UX87a3
RCB vs DC की संभावित प्लेइंग-11
आरसीबी - ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेट कीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, सायाली सतघरे, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल.
डीसी - लिजेल ली (विकेट कीपर), शैफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, चिनेल हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा.
ये भी पढ़ें : WPL 2026: आज कितने बजे शुरू होगा RCB VS DC फाइनल मैच? जानिए कहां LIVE देख सकते हैं खिताबी जंग
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us