WPL 2026: आज कितने बजे शुरू होगा RCB VS DC फाइनल मैच? जानिए कहां LIVE देख सकते हैं खिताबी जंग

WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं ये मैच कितने बजे शुरू होगा और लाइव इसे कहां देख सकेंगे?

WPL 2026: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं ये मैच कितने बजे शुरू होगा और लाइव इसे कहां देख सकेंगे?

author-image
Sonam Gupta
New Update
WPL 2026 FINAL live streaming deatails when where how to watch royal challengers vs bengaluru delhi capitals match

WPL 2026 FINAL live streaming deatails when where how to watch royal challengers vs bengaluru delhi capitals match Photograph: (Source: X/Womens Premier League)

WPL 2026 FINAL Live Streaming: वुमेन्स प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाने वाला है. इस खिताबी जंग पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. देखने वाली बात होगी की स्मृति मंधाना अपनी टीम RCB को दूसरी बार चैंपियन बनाती हैं या फिर दिल्ली कैपिटल्स की नई कप्तान जेमिमा रोड्रिक्स दिल्ली कैपिटल्स को उसकी पहली ट्रॉफी जिताने में कामयाब होंगी. ऐसे में आइए जान लेते हैं कि ये हाईवोल्टेज मुकाबला आज कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

Advertisment

कितने बजे शुरू होगा मैच?

दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आज WPL 2026 का फाइनल मैच होने वाला है. ये मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जिसके टॉस के लिए दोनों ही कप्तान 7 बजे मैदान पर आएंगे. जबकि 6.30 बजे से प्री मैच एंटरटेनमेंट शुरू हो जाएगा, जिसमें मलाइका अरोरा और तलविंदर परफॉर्म करते नजर आएंगे.

कहां देख सकते हैं LIVE?

WPL 2026 के बाकी मैचों की ही तरह RCB W VS DC W के बीच खेले जाने वाले फाइनल मैच को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे. वहीं, फाइनल मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो वह जियो हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा. इसके लिए सिर्फ आपको अपने मोबाइल या स्मार्ट टीवी में हॉटस्टार को लॉगिन करना होगा.

आरसीबी बनाम दिल्ली हेड टू हेड रिकॉर्ड

वुमेन्स प्रीमियर लीग के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 9 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान दिल्ली ने 6 मैच जीते हैं, जबकि आरसीबी ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. देखा जाए तो हेड टू हेड में दिल्ली कैपिटल्स का पलड़ा भारी दिख रहा है.

कांटे की टक्कर तय

WPL के अब तक 3 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें 2 बार मुंबई इंडियंस ने और एक बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खिताब अपने नाम किया है. RCB ने 2024 में दिल्ली को ही हराकर ट्रॉफी उठाई थी. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि टूर्नामेंट को नई चैंपियन टीम मिलती है या फिर RCB एक बार फिर मुकाबला जीतने में कामयाब होती है.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को दी मात, ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक

WPL 2026
Advertisment