/newsnation/media/media_files/2026/02/04/ind-vs-sa-warm-up-match-2026-02-04-22-30-09.jpg)
IND vs SA Warm Up Match Photograph: (X/ANI)
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले अपने वॉर्म-अप मैच में भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 30 रनों से हरा दिया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. सूर्या ओस में अपने गेंदबाजों को चुनौती देना चाहते थे, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 240 रन बनाए. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर्स में 7 विकेट पर 210 रन ही बना सकी.
स्टब्स-रिकेल्टन ने बनाए साउथ अफ्रीका के लिए ज्यादा रन
साउथ अफ्रीका के लिए ट्रिस्टन स्टब्स ने सबसे ज्यादा 21 गेंदों पर नाबाद 45 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने एक चौका और 4 छक्का लगाया. वहीं रियान रिकेल्टन ने 21 गेंदों पर 44 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौका और 3 छ्क्का निकला. कप्तान एडम मार्कराम 19 गेंद पर 2 चौका और 4 छक्का की मदद से 38 रन बनाकर रिटायर्ड-आउट हुए.
अभिषेक शर्मा ने लिए 2 विकेट
जेसन स्मिथ 23 गेंद पर 35 रन बनाए. वहीं मार्को जानसेन ने 16 गेंदों पर 31 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 2 छक्का शामिल रहा. भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने 2 विकेट चटकाए. और अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 1-1 सफलता मिली.
ईशान किशन ने लगाया अर्धशतक
भारत के लिए ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों पर 53 रनों की पारी खेलकर रिटायर्ड-आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौका और 7 छक्का निकला. अभिषेक शर्मा भी 18 गेंद पर 24 रन बनाकर रिटायर्ड-आउट हुए. तिलक वर्मा ने 19 गेंदों पर 45 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 3 चौका और 3 छक्का शामिल रहा.
सूर्या और हार्दिक ने खेली तूफानी पारी
कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 30 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं रिंकू सिंह 13 गेंद पर 16 रन बनाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली. इस दौरान हार्दिक के बल्ले से 2 चौका और 3 छक्का शामिल रहा. वहीं अक्षर पटेल 23 गेंद पर नाबाद 25 रन बनाए.
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
53(20) from Ishan Kishan
45(19) from Tilak Varma
35*(23) from Axar Patel
A blistering batting effort from #TeamIndia to set South Africa a target of 2⃣4⃣1⃣ 🎯👏
Updates ▶️ https://t.co/pMe1tGeR5b#MenInBlue | #T20WorldCuppic.twitter.com/GpBh82x3jP
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान का मैच हुआ कैंसिल, इस टीम ने भी किया उलटफेर
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us