T20 World Cup 2026 से पहले पाकिस्तान का मैच हुआ कैंसिल, इस टीम ने भी किया उलटफेर

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. 4 फरवरी को कई मुकाबले खेले गए, लेकिन पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया.

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही हैं. 4 फरवरी को कई मुकाबले खेले गए, लेकिन पाकिस्तान का मैच रद्द हो गया.

author-image
Roshni Singh
New Update
T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 Photograph: (ANI)

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. इससे पहले अपनी तैयारियों को परखने के लिए सभी टीमें वॉर्म-अप मैच खेल रही है. 4 फरवरी को खेले गए वॉर्म-अप मैचों में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला. बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में अफगानिस्तान और 2 बार की चैंपियन वेस्टइंडीज के बीच वॉर्म-अप मैच खेला गया. इस मैच में अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को 23 रनों से हराया.

Advertisment

अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को दी मात

अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 182 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली. वहीं रहमनुल्लाह गुरबाज ने 43 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 38 रन स्कोर पर ही 4 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद मैथ्यू फोर्डे ने 26 गेंदों पर 52 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज को करारी हार से बचाया. वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट पर 159 रन ही बना सकी. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई और मुजीब उर रहमान ने 2-2 विकेट चटकाए. 

नामीबिया ने वॉर्म-अप मैच में स्कॉटलैंड को हराया

स्कॉटलैंड को बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप में शामिल किया गया है. स्कॉटलैंड ने भी 4 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ वॉर्म-अप मैच खेला. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए नामीबिया ने 20 ओवरों में 4 विकेट पर 226 रनों का स्कोर खड़ा किया. जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 5 विकेट पर 220 रन तक ही पहुंच पाई और नामीबिया ने 6 रन से मैच को अपने नाम कर लिया. 

पाकिस्तान का मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द

पाकिस्तानी टीम भी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए श्रीलंका के कोलंबो पहुंची है, जहां उन्होंने भी अपना पहला वॉर्म-अप मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला. कोलंबो के सिनहाले स्पोर्ट्स क्लब में खेले जाने वाले इस मैच में बारिश विलेन बनी और बिना टॉस के ही मैच रद्द हो गया. पाकिस्तान को अपने ग्रुप स्टेज के सभी मुकाबला कोलंबो में ही खेलने हैं. ऐसे में बारिश पाकिस्तान के लिए मुसीबत बनने वाली है. 

यह भी पढ़ें:  IND vs SA: ईशान-तिलक से लेकर सूर्या-हार्दिक तक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में भारतीय बल्लेबाजों का धमाल

T20 world Cup 2026
Advertisment