IND vs SA: ईशान-तिलक से लेकर सूर्या-हार्दिक तक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में भारतीय बल्लेबाजों का धमाल

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है. ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्या और हार्दिक ने तूफानी पारी खेली.

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वॉर्म-अप मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 241 रनों का लक्ष्य दिया है. ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्या और हार्दिक ने तूफानी पारी खेली.

author-image
Roshni Singh
New Update
Ishan Kishan Tilak Verma

Ishan Kishan Tilak Verma Photograph: (X/ANI, BCCI)

IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वॉर्म-अप मैच खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद टीम इंडिया ने 6 विकेट पर 240 रन बनाए हैं.  ईशान किशन 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर रिटायर्ड-आउट हुए.

Advertisment

अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने की ओपनिंग

भारत के लिए अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ओपनिंग करने उतरे. दोनों ने कमाल की शुरुआत की. अभिषेक और ईशान के बीच पहले विकेट के लिए 5.4 ओवरों में ही 80 रनों की शानदार साझेदारी हुई, जिसके बाद ईशान किशन को रिटायर्ड-आउट कराया गया और तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के लिए भेजा गया.

ईशान किशन ने लगाया तूफानी अर्धशतक

ईशान किशन ने सिर्फ 20 गेंदों पर ही 53 रनों की शानदार पारी खेली. इस दौरान ईशान ने 2 चौके और 7 छक्के लगाए. इसके बाद अभिषेक शर्मा 18 गेंद पर 24 रन बनाकर रिटायर्ड-आउट हुए. वहीं तिलक वर्मा ने शानदार वापसी की. तिलक वर्मा सिर्फ 19 गेंदों पर 45 रनों की पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान उनके बल्ले से 3 चौका और 3 छक्का निकला.

सूर्या और हार्दिक ने खेली तूफानी पारी

इसके बाद सूर्यकुमार यादव 16 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. सूर्या ने 2 चौके और 2 छक्के लगाए, फिर रिंकू सिंह 13 गेंद पर 16 रन बनाकर अपना विकेट गंवाए. इसके बाद हार्दिक पांड्या सिर्फ 10 गेंदों पर 30 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए. इस दौरान हार्दिक के बल्ले से 2 चौका और 3 छक्का निकला. वहीं अक्षर पटेल 23 गेंद पर 25 रन बनाकर नाबाद लौटे. इस तरह टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 6 विकेट पर 140 रन बनाए.

यह भी पढ़ें:  IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, एरोन जॉर्ज ने लगाया शतक

hardik pandya T20 world Cup 2026 ishan-kishan
Advertisment