IND U19 vs AFG U19: अफगानिस्तान को हराकर अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, एरोन जॉर्ज ने लगाया शतक

IND U19 vs AFG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है. सेमीफाइनल मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. टीम इंडिया के लिए आरोन जॉर्ज ने शतक लगाया.

IND U19 vs AFG U19: अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में टीम इंडिया पहुंच गई है. सेमीफाइनल मैच में भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया. टीम इंडिया के लिए आरोन जॉर्ज ने शतक लगाया.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND U19 vs AFG U19

IND U19 vs AFG U19 Photograph: (X/BCCI)

IND U19 vs AFG U19: भारतीय टीम ने अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. टीम इंडिया ने सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान 7 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया किया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 310 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 41.1 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया. टीम इंडिया के लिए आरोन जॉर्ज ने शानदार शतक लगाया. इसके अलावा वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे ने अर्धशतक लगाया. 

Advertisment

वैभव सूर्यवंशी ने खेली 68 रनों की पारी

अफगानिस्तान के दिए 311 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही थी. वैभव सूर्यवंशी और एरोन जॉर्ज दोनों ओपनर्स के बीच पहले विकेट के लिए 90 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन फिर नूरिस्तानी उमरजई ने वैभव को पवेलियन भेजा. वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 33 गेंदों पर 68 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौका और 4 छक्का निकला. 

इसके बाद एरोन जॉर्ज ने कप्तान आयुष म्हात्रे के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की, लेकिन फिर आयुष म्हात्रे अर्धशतक लगाकर आउट हुए. उन्होंने 59 गेंदों पर 62 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौका और 4 छक्का निकला. 

आरोन जॉर्ज ने लगाया शतक

इसके बाद एरोन जॉर्ज ने एक शानदार पारी खेली और टीम इंडिया को जीत के करीब पहुंचाकर आउट हुए. एरोन जॉर्ज 104 गेंदों पर 115 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 15 चौका और 2 छक्का निकला. विहान मल्होत्रा भारत को जीत दिलाकर नाबाद लौटे. विहान ने 47 गेंद पर नाबाद 38 रन बनाए.

अफगानिस्तान के 2 बल्लेबाजों ने लगाया शतक

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 310 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए फैसल शिनोजादा ने 83 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली, जिसमें 15 चौका शामिल रहा. जबकि उजैरुल्लाह नियाजई ने 86 गेंद पर 101 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 12 चौका और 2 छक्का लगाया. वहीं भारत के लिए दीपेश देवेंद्रन और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट हासिल किए.

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में होगी भारत और इंग्लैंड की भिड़ंत

अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अब भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. इंग्लैंड ने पहले सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. भारत और इंग्लैंड का फाइनल मैच 6 फरवरी को खेला जाएगा.  

यह भी पढ़ें:  MS Dhoni ने आलोचकों की बोलती की बंद, रोहित और विराट के सवाल पर दिया करारा जवाब

vaibhav suryavanshi U19 World Cup 2026
Advertisment