MS Dhoni ने आलोचकों की बोलती की बंद, रोहित और विराट के सवाल पर दिया करारा जवाब

MS Dhoni on Virat and Rohit: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं कि धोनी ने क्या कहा है.

MS Dhoni on Virat and Rohit: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए जानते हैं कि धोनी ने क्या कहा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
MS Dhoni and Rohit Sharma

MS Dhoni and Rohit Sharma Photograph: (ICC)

MS Dhoni on Virat and Rohit: भारतीय क्रिकेट टीम को साल 2027 में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है. भारत के लिए रोहित शर्मा ने 2023 में हुई वनडे वर्ल्ड कप में कप्तानी की थी. घरेलू सरजमी पर हुए इस वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने भी जलवा बिखेरा था. अब वनडे वर्ल्ड कप 2027 की शुरुआत से पहले अक्सर ये सवाल किया जा रहा है कि क्या रोहित शर्मा और विराट कोहली को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में खेलना चाहिए या नहीं? रोहित शर्मा 38 साल के हो चुके हैं, जबकि 37 साल के हो चुके हैं.

Advertisment

रोहित-विराट को 2027 वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं?

इन दोनों की बढ़ती उम्र इनके वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर सवाल खड़े कर रही है. रोहित और विराट दोनों ही टी20 अंतरराष्ट्रीय और वनडे क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. अब रोहित और विराट को वर्ल्ड कप खेलना चाहिए या नहीं इस पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने भारत को 2011 में अपनी कप्तानी में वर्ल्ड कप चैंपियन बनाया था. उन्होंने बड़ा बयान दिया है. धोनी ने एक इवेंट में इस सवाल का जवाब देते हुए बड़ी बात बोली है. 

धोनी ने रोहित-विराट को लेकर दिया बड़ा बयान 

धोनी ने कहा कि, 'सबसे पहली बात तो ये है कि कोई भी खिलाड़ी क्यों अगले वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहेगा. मेरे लिए परफॉर्मेंस और फिटनेस क्राइटेरिया हैं, उम्र नहीं. किसी को कुछ नहीं बताया जाना चाहिए और सबके साथ एक जैसा व्यवहार होना चाहिए. जब मैंने डेब्यू किया तो मैं 24 साल का था और अगर मैं भारत के लिए एक साल, दो साल 10-20 साल तक खेल रहा हूं तो किसी को आकर मेरी उम्र बताने की जरूरत नहीं है'.

धोनी ने आगे बात करते हुए कहा, 'रोहित, विराट या किसी भी खिलाड़ी की बात करें, जो अपने 30 से अधिक के पड़ाव पर है, उसकी उम्र के हिसाब से ये तय करना हमारा काम नहीं है कि वो अगला वर्ल्ड कप खेलेगा या नहीं. बल्कि वह खुद तय करेगा कि उसे क्या करना है. अगर वह अच्छा परफॉर्म करते रहते हैं और देश के लिए अच्छा करने की उनकी भूख है, तो क्यों नहीं उन्हें खेलना चाहिए?.

कैसा रहा है विराट और रोहित का वनडे करियर

भारत के लिए विराट कोहली ने 311 मैचों में 54 शतक और 77 अर्धशतकों के साथ 14797 रन बनाए हैं. तो वहीं रोहित शर्मा ने 282 मैचों में 33 शतक और 61 अर्धशतकों के साथ 11577 रन बनाए हैं.  

ये भी पढ़ें : सूर्यकुमार यादव T20 World Cup 2026 में रचेंगे इतिहास, विराट-जडेजा की पीछे छोड़ बनाएंगे नया कीर्तिमान

Rohit Sharma Virat Kohli MS Dhoni
Advertisment