सूर्यकुमार यादव T20 World Cup 2026 में रचेंगे इतिहास, विराट-जडेजा की पीछे छोड़ बनाएंगे नया कीर्तिमान

T20 World Cup 2026: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा. आइए आज सूर्या के इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

T20 World Cup 2026: भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका होगा. आइए आज सूर्या के इस रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav Photograph: (X/Suryakumar Yadav)

T20 World Cup 2026: भारतीय क्रिकेट टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में आज से तीन दिन बाद शुरू होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लेने वाली है. इस बार टीम इंडिया बतौर डिफेंडिंग चैंपियन टूर्नामेंट में उतरने वाली है. ऐसे में सूर्या के ऊपर टाइटल डिफेंड करने का जिम्मा होगा. वहीं भारतीय फैंस सूर्या से उम्मीद कर रहे होंगे कि वो भारत को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनाए. लेकिन उससे पहले सूर्यकुमार यादव के पास इस वर्ल्ड कप में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. 

Advertisment

सूर्यकुमार यादव के पास इतिहास रचने का मौका 

सूर्यकुमार यादव के पास टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी बनने का मौका होगा. सूर्या ने भारत के लिए अब तक 2021 और 2024 का वर्ल्ड कप खेला है. इस दौरान उन्होंने कुल 18 मैच खेले हैं. उनके नाम 18 मैचों में 11 कैच दर्ज हैं. इस समय वो भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले चौथे खिलाड़ी हैं.

विराट और जडेजा को मात दे सकते हैं सूर्या

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में विराट कोहली ने 35 मैचों में 13 कैच लिए हैं. वहीं रविंद्र जडेजा ने 30 मैचों में 14 कैच लिए हैं. इस टूर्नामेंट में भारत के लिए विराट तीसरे और जडेजा दूसरे सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी हैं. अब विराट को पीछे छोड़ने के लिए सूर्या को 3 कैच लेने होंगे, जबकि जडेजा को पीछे छोड़ने के लिए उन्हें 4 कैच लेने होंगे. 

सूर्या अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 4 कैच लेते हैं तो वो भारत के लिए सबसे ज्यादा कैच लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे. भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम है. रोहित ने 47 मैचों में 21 कैच लिए हैं. 

रोहित से भी आगे निकल सकते हैं सूर्या 

सूर्यकुमार यादव को अगर टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत का सबसे ज्यादा कैच लेने वाला खिलाड़ी बनना है तो उन्हें इस वर्ल्ड कप में 11 कैच लेने होंगे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 कैच लेने के साथ ही सूर्या भारत के लिए टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले नंबर-1 और ओवरऑल तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे.  

ये भी पढ़ें : ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने टी20 रैंकिंग में बिखेरा जलवा, जानिए लगाई कितनी लंबी छलांग

SURYAKUMAR YADAV T20 world Cup 2026
Advertisment