ICC T20 Rankings: ईशान किशन ने टी20 रैंकिंग में बिखेरा जलवा, जानिए लगाई कितनी लंबी छलांग

ICC T20 Rankings: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी लगाने के बाद आईसीसी बल्लेबाजी टी20 रैंकिंग में जलवा बिखेरा है.

ICC T20 Rankings: भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने बल्ले से न्यूजीलैंड के खिलाफ धमाकेदार सेंचुरी लगाने के बाद आईसीसी बल्लेबाजी टी20 रैंकिंग में जलवा बिखेरा है.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Ishan Kishan

Ishan Kishan Photograph: (x/bcci)

ICC T20 Rankings: आईसीसी की ओर से ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी गई है. इस रैंकिंग में भारत के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन ने धमाल मचा दिया है. ईशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हाल ही में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने इस सीरीज में एक सेंचुरी और एक हाफ सेंचुरी लगाई थी, जिसका फायदा उन्हें टी20 रैंकिंग में मिला है.

Advertisment

ईशान किशन टी20 रैंकिंग में बिखेरा जलावा

ईशान किशन आईसीसी बल्लेबाजी टी20 रैंकिंग में 32वें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने रैंकिंग में 32 स्थान की छलांग लगाई है. उनके नाम अब 584 रेटिंग प्वाइंट्स दर्ज है. उनके करियर बेस्ट रेटिंग प्वाइंट्स 765 रहे हैं, जो साल 2002 में आए थे.

ईशान ने न्यूजीलैंड सीरीज में मचाया धमाल

उनको ये फायदा न्यूजीलैंड सीरीज में बल्ले के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद मिला है. ईशान ने इस सीरीज में 4 मैचों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ कुल 215 रन बनाए थे. वो इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव के बाद दूसरे बल्लेबाज थे.

इन बल्लेबाजों का टी20 रैंकिंग में दबदबा

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 917 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ नंबर 1 पर काबिज हैं. चौथे नंबर पर तिलक वर्मा मौजूद हैं, जिनके नाम 766 रेटिंग प्वाइंट्स दर्ज हैं. तिलक को न्यूजीलैंड सीरीज मिस करने से एक स्थान का घाटा हुआ है. 

वहीं सूर्या को न्यूजीलैंड सीरीज में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है. उनको एक स्थान का फायदा हुआ है. अब सूर्या 728 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ छठे नंबर पर मौजूद हैं. टॉप 10 में भारत के इन तीन बल्लेबाजों का दबदबा कायम है. वरुण चक्रवर्ती 776 रेटिंग प्वाइंट्स के साथ दुनिया के नंबर 1 गेंदबाज बने हुए हैं.

ये भी पढ़ें : T20 World Cup 2026 में टूटेंगे ये 5 महारिकॉर्ड, विराट और धोनी के इन कीर्तिमानों पर भी लटकी तलवार

abhishek sharma ishan-kishan ICC T20 Rankings
Advertisment