/newsnation/media/media_files/2026/02/04/virat-kohli-and-ms-dhoni-2026-02-04-13-16-26.jpg)
Virat Kohli and MS Dhoni Photograph: (ANI)
T20 World Cup 2026: आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से होने जा रहा है. आज से ठीक 3 दिन बाद भारत और श्रीलंका की मेजबानी में 20 टीमों के बीच खिताब जीतने की जंग शुरू होगी. इस बार टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कई ऐसे खिलाड़ी उतर रहे हैं, जिनका ये अंतिम टी20 वर्ल्ड कप हो सकता है. इसमें ग्लेन मैक्सवेल और जोस बटलर जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है.
इन खिलाड़ियों के पास कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. तो आइए ऐसे में हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टूटने वाले 5 रिकॉर्ड्स के बारे में बताते हैं. इन रिकॉर्ड्स में विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी के भी रिकॉर्ड शामिल हैं.
Inching closer to the action 🎬
— BCCI (@BCCI) February 4, 2026
Just 3⃣ days to go for #TeamIndia's opening fixture in the #T20WorldCup 🙌🥳#MenInBluepic.twitter.com/xlLXjqgtDb
विराट कोहली के रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विराट कोहली के नाम है. उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम के लिए 35 मैचों में 1292 रन बनाए हैं. अब उनके इस रिकॉर्ड को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड के जोस बटलर तोड़ सकते हैं. बटलर के नाम 1013 रन दर्ज है. जोस अगर वो इस टूर्नामेंट में 280 रन बना लेते हैं, तो कोहली के रिकॉर्ड को तोड़कर टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले नंबर 1 बल्लेबाज बन जाएंगे.
इस रिकॉर्ड पर भी लटकी तलवार
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी भारत के विराट कोहली के नाम है. विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 319 रन बनाए हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कोई भी बल्लेबाज 320 रन बनाकर उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकता है. इसमें अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर है.
कौन बनेगा छक्कों का बादशाह
वेस्टइंडीज के बाएं हाथ के बल्लेबाज निकोलस पूरन टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक एडिशन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में 17 छक्के लगाए थे. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनका ये रिकॉर्ड टूट सकता है. भारत के अभिषेक शर्मा, फिल साल्ट, क्विंटन डी कॉक, टिम डेविड, हार्दिक पांड्या और फिन एलन जैसे विस्फोटक खिलाड़ी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, ये खिलाड़ी एक ही पारी में 10-12 छक्के ठोकने का दम रखते हैं.
धोनी के इस रिकॉर्ड पर मंडराया खतरा
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के महेंद्र सिंह धोनी बतौर विकेटकीपर सबसे ज्यादा डिसमिसल किए हैं. उन्होंने 33 मैचों में 32 खिलाड़ियों को चलता कर अपना शिकार बनाया है, जिसमें कैच, स्टंपिंग और रन आउट शामिल है. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक के पास धोनी के इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका होगा. उनके नाम विकेट के पीछे 30 डिसमिसल हैं. उन्हें धोनी को पीछे छोड़ने के लिए सिर्फ 3 डिसमिसल और करने हैं.
वॉर्नर का बड़ा रिकॉर्ड भी होगा ध्वस्त
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है. वॉर्नर ने टूर्नामेंट में 25 कैच लिए हैं. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उनके ही हमवतन खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल उनका ये रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. मैक्सवेल के नाम टूर्नामेंट में 23 कैच है. अब अगर वो 3 कैच लेते हैं तो वो वॉर्नर को पीछे छोड़ देंगे.
ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2026 में खेलने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, एक ने 2 देशों के लिए खेली क्रिकेट
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us