T20 World Cup 2026 में खेलने वाले 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी, एक ने 2 देशों के लिए खेली क्रिकेट

T20 World Cup 2026: आज से 3 दिन बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले हम आपको इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.

T20 World Cup 2026: आज से 3 दिन बाद आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत होने वाली है. उससे पहले हम आपको इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.

author-image
Ashik Kumar
New Update
Mohammad Nadeem

Mohammad Nadeem Photograph: (ICC)

T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आज से ठीक 3 दिन बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत होने वाली है. 7 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज हो जाएगा. इस वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं, जो 5-5 के चार ग्रुप में अपने-अपने मैच खेलती हुई नजर आएंगी. तो आइए टी20 वर्ल्ड कप के 10वें संस्करण की शुरुआत से पहले हम आपको टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं.

Advertisment

टी20 विश्व कप 2026 में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी 

1 - मोहम्मद नदीम : आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी ओमान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोहम्मद नदीम हैं. नदीम का जन्म 4 सितंबर 1982 को पाकिस्तान के सियालकोट में हुआ था.

वो मूल रूप से एक पाकिस्तानी हैं पर पाकिस्तान क्रिकेट में दरकिनार होने के बाद ओमान के लिए क्रिकेट खेलने लग गए. इस समय उनकी उम्र 43 साल की हो चुकी है. वो इस बार टी20 विश्व कप में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं. 

2 - वेन मैडसन : इटली के कप्तान वेन मैडसन टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्रदराज खिलाड़ी है. वो 2 जनवरी को 42 साल के हो गए. मैडसन टूर्नामेंट में खेलने वाले दूसरे सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ी हैं.

3 - मोहम्मद नबी : अफगानिस्तान ऑलराउंडर मोहम्मद नबी 41 साल के हो चुके हैं. वो टी20 वर्ल्ड कप में खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. नबी ने 147 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2,430 रन बनाए हैं और 104 विकेट लिए हैं.

4 - रोएलोफ वैन डेर मर्व : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले नीदरलैंड के रोएलोफ वैन डेर मर्व सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हैं. पूर्व साउथ अफ्रीकाई क्रिकेटर वैन डेर मर्व की उम्र 41 वर्ष है. 31 दिसंबर को अपना 41वां जन्मदिन मनाया था. 

5 - ब्रेंडन टेलर : जिम्बाब्वे के अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत से सिर्फ एक दिन पहले 6 फरवरी को 40 साल के हो जाएंगे. ऐसे में वो इस टूर्नामेंट में खेलने वाले सबसे ज्यादा उम्र के खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे. 

ये भी पढ़ें :भारत-पाकिस्तान के क्रिकेटर्स के बीच छिड़ी जुबानी जंग, IND vs PAK मैच के बॉयकॉट पर पाक खिलाड़ी का दोमुंहा बयान

Oldest Player In T20 World Cup History Oldest Player In T20 World Cup T20 world Cup 2026
Advertisment