IND vs NZ: टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्या हुए भावुक, नरेंद्र मोदी स्टेडियम की मिट्टी अपने माथे पर लगाई; वीडियो वायरल

IND vs NZ: भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगा ली.

IND vs NZ: भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगा ली.

author-image
Deepak Kumar
New Update
Sky-winning-moment

IND vs NZ: टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की. इसी के साथ भारत टी20 वर्ल्ड कप तीन बार जीतने वाला पहला देश बन गया. भारत ने इससे पहले 2007 और 2024 में भी यह खिताब जीता था. साथ ही टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई. टी20 विश्व कप 2026 जीतने के बाद भारतीय टीम का जश्न देखने लायक था. भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव बेहद भावुक नजर आए. उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच की मिट्टी उठाकर अपने माथे पर लगा ली. यह पल भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व और जुनून का प्रतीक बन गया.

Advertisment

SKY-after-winning

मैच जीतते ही पूरे स्टेडियम में जश्न का माहौल बन गया. खिलाड़ी, फैंस और सपोर्ट स्टाफ सभी खुशी से झूम उठे. कप्तान सूर्यकुमार का यह भावुक अंदाज दिखाता है कि यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि देश के लिए गर्व और इतिहास रचने का पल है.

न्यूजीलैंड की टीम 159 रन पर ऑलआउट

256 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही. भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट लेकर कीवी टीम को संभलने का मौका नहीं दिया. फिन एलन 9 रन, रचिन रविंद्र 1 रन और ग्लेन फिलिप्स 5 रन बनाकर आउट हो गए. टिम साइफर्ट ने जरूर 26 गेंदों में 52 रन की अच्छी पारी खेली, लेकिन उन्हें ज्यादा साथ नहीं मिला. कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रन बनाए। पूरी न्यूजीलैंड टीम 19 ओवर में 159 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 15 रन देकर 4 विकेट लिए. अक्षर पटेल ने 3 विकेट झटके.

भारत ने बनाए थे 255 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 255 रन बनाए. संजू सैमसन ने 89 और ईशान किशन ने 54 रन की शानदार पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रन बनाए, जबकि अंत में शिवम दुबे ने 8 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम का स्कोर 250 के पार पहुंचाया.

यह भी पढ़ें- सचिन से विराट तक... हर कोई मना रहा है खिताबी जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को मिल रही बधाई

SURYAKUMAR YADAV T20 World Cup Sports
Advertisment