सचिन से विराट तक... हर कोई मना रहा है खिताबी जीत का जश्न, सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को मिल रही बधाई

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई मिल रही है.

T20 World Cup 2026 में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज कर ली है. इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर टीम इंडिया को बधाई मिल रही है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
cricket fraternity congratulating team india

cricket fraternity congratulating team india Photograph: (Image Source : AFP)

T20 World Cup 2026: टी-20 विश्व कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर खिताबी जीत दर्ज कर ली है. टीम इंडिया टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. भारत की इस खिताबी जीत के बाद से ही हर तरफ जश्न मनाया जा रहा है. भारत में पटाखे फूट रहे हैं और बैंड-बाजे बज रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर भी भारतीय टीम को बधाईयां मिल रही हैं. सचिन तेंदुलकर से विराट कोहली तक हर किसी ने दिल खोलकर खुशी जाहिर की है.

Advertisment

सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने खिताबी जीत के पास सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- लगातार दूसरी बार विश्व कप जीतना, टी20 प्रारूप में ऐसा करने वाली पहली टीम है. ट्रॉफी के ये विजेता पूरी तरह से हकदार और न्यायसंगत हैं. हमारी टीम का शानदार प्रदर्शन और क्रिकेट का एक विशेष अंदाज देखने को मिला. शाबाश, टीम इंडिया! जय हिंद.

विराट कोहली ने टीम इंडिया को दी बधाई

भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने भी टीम इंडिया को टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज करने की बधाई दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- चैंपियन... अहमदाबाद में भारतीय टीम की शानदार जीत. पूरे टूर्नामेंट में हमारे द्वारा खेले गए विस्फोटक क्रिकेट के आगे कोई टिक नहीं पाया. मुश्किल परिस्थितियों में भी डटे रहकर विश्व चैंपियन बनने का लड़कों का जज्बा वाकई सराहनीय है. इस उपलब्धि के लिए सभी खिलाड़ियों और प्रबंधन टीम के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई. जय हिंद

माइकल वॉन ने किया पोस्ट

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल वॉन ने भी भारत की जीत के पास पोस्ट किया और लिखा- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट जसप्रीत बुमराह.

ये भी पढ़ें: ट्रॉफी जीतते ही टीम इंडिया ने बना दिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, किए वो कारनामे, जो आज तक नहीं कर पाई कोई टीम

T20 World Cup
Advertisment