ट्रॉफी जीतते ही टीम इंडिया ने बना दिए 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड, किए वो कारनामे, जो आज तक नहीं कर पाई कोई टीम

T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने खिताबी जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे...

T20 World Cup 2026 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने खिताबी जीत दर्ज की. इसी के साथ टीम इंडिया ने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाए हैं, जिनके बारे में हम इस आर्टिकल में जानेंगे...

author-image
Sonam Gupta
New Update
Team India created 3 world records

Team India created 3 world records Photograph: (Image Source: X/BCCI)

T20 World Cup 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में टॉस भले ही न्यूजीलैंड ने जीता, लेकिन मैच भारत ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया और खिताबी जीत दर्ज की. फाइनल मैच में पहले तो भारत के बल्लेबाजों ने जलवा दिखाया और फिर रही-सही कसर गेंदबाजों ने पूरी कर दी. इस तरह भारत ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रन से हराकर लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की. इसी के साथ भारतीय टीम ने 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना लिए हैं. तो आइए आपको उन रिकॉर्ड्स के बारे में इस आर्टिकल में बताते हैं...

Advertisment

1- 3 टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाई है. इसी के साथ टीम इंडिया 3 बार इस ट्रॉफी को जीतने वाली दुनिया की पहली व एकमात्र टीम बन चुकी है. भारत से पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी. रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत ने 3 बार, जबकि इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीम ने 2-2 बार टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी अपने नाम की है.

2- टी-20 विश्व कप डिफेंड करने वाली पहली टीम

टी-20 विश्व कप 2026 में खिताबी जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने ट्रॉफी को डिफेंड किया है. भारत ने टी-20 विश्व कप 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रॉफी उठाई थी और इस बार सूर्यकुमार यादव ने भारत को चैंपियन बनाया. इस तरह टीम इंडिया बैक टू बैक बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम बन गई है.

3- घरेलू सरजमीं पर टी-20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम

T20 World Cup 2026 भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेला गया, जिसका फाइनल मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में जीता. भारत ने घरेलू सरजमीं पर इस ट्रॉफी को अपने नाम किया और इसी के साथ भारत टी-20 विश्व कप को अपने घर पर जीतने वाली पहली और एकमात्र टीम बन गई है. टीम इंडिया से पहले कोई भी टीम अपने घर पर इस टूर्नामेंट में ट्रॉफी नहीं जीत सकी.

ये भी पढ़ें: भारत ने रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी डिफेंड करने वाली बनी पहली टीम, फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया

India vs New Zealand ind-vs-nz T20 World Cup
Advertisment