/newsnation/media/media_files/2026/03/08/ind-vs-nz-result-2026-03-08-22-30-16.jpg)
भारतीय क्रिकेट टीम Photograph: (Image Source: X/BCCI)
IND VS NZ: टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम चैंपियन बन गई है. भारत ने लगातार दूसरी बार इस टूर्नामेंट में खिताबी जीत दर्ज कर ली है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराया और ट्रॉफी अपने नाम की. एमएस धोनी, रोहित शर्मा के बाद अब सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी-20 विश्व कप जीतने वाले तीसरे कप्तान बन गए हैं.
न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर भारत ने डिफेंड की ट्रॉफी
फाइनल मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम के दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम 159 रन ही बना सकी. नतीजन, टीम इंडिया ने 96 रन से खिताबी मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 विश्व कप की ट्रॉफी डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है. इतना ही नहीं भारत घरेलू सरजमीं पर ट्रॉफी जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है. वहीं, टीम इंडिया 3 बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है.
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒 🇮🇳#TeamIndia clinch a record 3️⃣rd ICC Men's #T20WorldCup title 🏆
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
Take. A. Bow 🫡#MenInBlue | #Final | #INDvNZpic.twitter.com/nml1AZY5tK
न्यूजीलैंड को 159 रन पर किया ढ़ेर
टीम इंडिया के दिए 256 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. पावर प्ले में ही टीम ने अपने 3 अहम विकेट गंवा दिए. फिन एलेन, रचिन रवींद्र और ग्लेन फिलिप्स जल्दी आउट हो गए. कीवी टीम की ओर से टिम सीफर्ट ने 52 और कप्तान मिचेल सैंटनर ने 43 रनों की पारी खेली. मगर, बाकी के कोई भी खिलाड़ी दम नहीं दिखा सके, नतीजन टीम 159 के स्कोर पर ऑलआउट हो गई.
भारत ने बनाए थे 255/5 रन
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने कमाल की बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 255 रन बोर्ड पर लगाए. इस खिताबी मैच में ओपनिंग करने आए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने पावर प्ले में 92 रन बनाए और फिर पहले विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप की.
भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी संजू सैमसन ने खेली, जो 89 रन बनाकर आउट हुए. ईशान किशन ने 54 और अभिषेक शर्मा ने 52 रन बनाए. हालांकि, कप्तान सूर्यकुमार यादव के बल्ले से रन नहीं आए और वह गोल्डन डक पर आउट हो गए. शिवम दुबे ने 26 और हार्दिक पांड्या ने 18 रन बनाए.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल मैच में बड़ा ड्रामा, अर्शदीप सिंह ने LIVE मैच में की ऐसी हरकत, कप्तान सूर्या को मांगनी पड़ी माफी
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us