IND vs NZ: फाइनल मैच में बड़ा ड्रामा, अर्शदीप सिंह ने LIVE मैच में की ऐसी हरकत, कप्तान सूर्या को मांगनी पड़ी माफी, देखें VIDEO

IND vs NZ: अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के साथ कुछ ऐसा किया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव को माफी मांगनी पड़ी.

IND vs NZ: अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के साथ कुछ ऐसा किया कि कप्तान सूर्यकुमार यादव को माफी मांगनी पड़ी.

author-image
Roshni Singh
New Update
IND vs NZ

big drama in ind vs nz final match

IND vs NZ: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल के बीच कहासुनी हो गई. दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान डेरिल मिशेल ने अर्शदीप सिंह की हाथों में गेंद खेले, जिसके बाद अर्शदीप सिंह ने गेंद उनकी और मिचेल को लगी, जिसके बाद डेरिल मिशेल काफी गुस्से में नजर आए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव मिचेल के पास गए और उनसे माफी मांगी.

Advertisment

अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिशेल के शरीर पर मारी गेंद

न्यूजीलैंड की पारी का 11वां ओवर अर्शदीप सिंह ने डाला. इस ओवर में अर्शदीप सिंह की एक गेंद को डेरिल मिशेल ने उनकी हाथ में ही खेल दिया. मिशेल विकेट से थोड़ा बाहर थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने गेंद को उनकी ओर मार दिया और मिशेल को गेंद लगी, जिसके बाद डेरिल मिशेल काफी गुस्से में अर्शदीप सिंह की ओर चिल्लाते हुए आए. जिसके बाद अंपायर्स भी डेरिल मिशेल के पास पहुंचे और उनसे बात की. इसके बाद अंपायर्स ने काफी देर तक अर्शदीप सिंह से बात की. इसके बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मिचेल मार्श के पास पहुंचे और उनसे बात की और माफी मांगी. 

अर्शदीप सिंह ने मांगी डेरिल मिशेल से मांगी माफी

हालांकि इस ओवर के खत्म होने के बाद अर्शदीप सिंह ने डेरिल मिशेल से मांफी मांगी. दोनों एक दूसरे के गले लगते नजर आए. वहीं फैंस का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने जो किया वो गलत है. उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था. बता दें कि अहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 255 रनों का स्कोर खड़ा किया है, जिसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 72 रन के स्कोर पर 5 विकेट गंवा दिए हैं. 

यह भी पढ़ें:  IND VS NZ: पावरप्ले में ही भारत ने बना दिया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली बनी दुनिया की पहली टीम

ind-vs-nz
Advertisment