Vinesh Phogat: विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से लिया यू-टर्न, सोशल मीडिया पर शेयर किया इमोशनल पोस्ट

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से यू-टर्न ले लिया है. इसके लिए विनेश ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

Vinesh Phogat: भारतीय पहलवान विनेश फोगाट ने रिटायरमेंट से यू-टर्न ले लिया है. इसके लिए विनेश ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

author-image
Sonam Gupta
New Update
Vinesh Phogat takes U-turn from retirement share emotional post on social media

Vinesh Phogat takes U-turn from retirement share emotional post on social media

Vinesh Phogat: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को अपने रिटायरमेंट से वापसी करने का ऐलान किया है. ये ऐलान विनेश ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर एक लंबे पोस्ट को शेयर करते हुए किया है. इसी साल अगस्त में विनेश ने रेसलिंग से दूरी बनाते हुए राजनीति में एंट्री की घोषणा की थी, लेकिन वो एक बार फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए रिटायरमेंट से वापसी की बात साझा की है. अपने इस पोस्ट में फोगाट ने फ्यूचर प्लानिंग के बारे में भी बात की और बेटे का जिक्र किया है, जो 2028 में होने वाले ओलंपिक में उन्हें चियर करेगा.

Advertisment

विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर लिखा ऐसा पोस्ट

पेरिस ओलंपिक 2025 के बाद विनेश फोगाट ने संन्यास ले लिया था. मगर, अब उन्होंने इससे वापसी का फैसला किया है और सोशल मीडिया पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इस दौरान विनेश ने लिखा- ‘लोग अक्सर मुझसे पूछते रहते हैं कि क्या पेरिस मेरा आखिरी सफर था? मेरे पास लंबे समय से इस सवाल का जवाब नहीं था. कई सालों में पहली बार मैंने चैन की सांस ली. अपने वर्कलोड को समझने के लिए मैंने थोड़ा वक्त लिया. जीवन का उतार-चढ़ाव, त्याग, मेरे वो रूप जिन्हें दुनिया ने कभी नहीं देखा. मुझे अब भी खेल पसंद है. अब भी मैं प्रतिस्पर्धा करना चाहती हूं.’

विनेश ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘सन्नाटे में मुझे कुछ ऐसा मिला जिसे मैं भूल गई थी ‘आग कभी नहीं बुझती है’. ये केवल थकावट और शोर के नीचे दबी हुई थी. अनुशासन, दिनचर्या, लड़ाई… ये मेरे सिस्टम में है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं कितनी दूर चली गई, मेरा एक हिस्सा मैट पर ही है. तो मैं यहां हूं, एक ऐसे दिल के साथ जो निडर है और एक ऐसी भावना के साथ जो झुकने से इनकार करता है, LA28 की ओर वापस कदम रख रही हूं. और इस बार, मैं अकेले नहीं चल रही हूं, मेरा बेटा मेरी टीम में शामिल हो रहा है, मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा, 2028 ओलंपिक की इस राह पर मेरा छोटा चीयरलीडर होगा.’

विनेश ने आखिर क्यों लिया था संन्यास?

विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक 2024 में हिस्सा लिया था, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए वह फाइनल में पहुंची थीं. विनेश, 50 किलोग्राम वर्ग का हिस्सा थीं, लेकिन फाइनल मैच से पहले उनका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया, जिसके कारण उन्हें फाइनल से बाहर कर दिया गया था. इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ और तभी इस वाक्ये के बाद निराश विनेश ने आनन-फानन में संन्यास ले लिया था.

ये भी पढ़ें: अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, पहली बार किसी टीम ने बनाया इतना बड़ा स्कोर

vinesh phogat
Advertisment