Lionel Messi India Tour: 'नमस्ते इंडिया', भारत से मिले प्यार से इमोशनल हुए लियोनल मेसी, विदाई पर लिखा भावुक संदेश

Lionel Messi India Tour: 'लियोनल मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत दौरे का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने भारत से विदाई पर भावुक संदेश लिखा है.

Lionel Messi India Tour: 'लियोनल मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत दौरे का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने भारत से विदाई पर भावुक संदेश लिखा है.

author-image
Mohit Kumar
New Update
Lionel Messi India Tour: 'नमस्ते इंडिया', भारत से मिले प्यार से इमोशनल हुए लियोनल मेसी, विदाई पर लिखा भावुक संदेश

Lionel Messi India Tour: 'नमस्ते इंडिया', भारत से मिले प्यार से इमोशनल हुए लियोनल मेसी, विदाई पर लिखा भावुक संदेश

Lionel Messi India Tour: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में से एक अर्जेन्टीना के लियोनल मेसी का भारत दौरा समाप्त हो चुका है. 15 दिसंबर को उन्होंने राजधानी दिल्ली में पहला कदम रखा था. इसके बाद कोलकाता, मुंबई और हैदराबाद गए, वह जहां गए लोगों का हुजूम उनकी एक झलक देखने के लिए उमड़ता गया. भारत से विदाई लेने पर मेसी इमोशनल हो गए और उन्होंने भारतीयों से मिले प्यार का अपने इंस्टाग्राम के जरिए भावुक अंदाज में शुक्रिया अदा किया. 

Advertisment

मेसी ने भारत से ली विदाई 

लियोनल मेसी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से भारत दौरे का एक वीडियो साझा किया है. जिसमें उन्होंने उभरते हुए भारतीय फुटबॉलर्स से मुलाकात की थी. वीडियो के कैप्शन में उन्होंने भारत को 'नमस्ते' कहा. साथ ही दिल्ली, हैदराबाद, मुंबई और कोलकाता की यात्रा को शानदार बताया. उन्होंने लिखा कि जिस तरह से भारतीयों ने उन्हें प्यार दिया वह कल्पना से परे है. साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत में फुटबॉल का भविष्य उज्ज्वल होने वाला है.

यह भी पढ़ें - Lionel Messi: लियोनल मेसी के साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेचना पड़ेगा घर! टिकट की कीमत है इतनी अधिक

मुंबई और दिल्ली में यादगार पल 

स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी के भारत दौरे की सबसे शानदार और ऐतिहासिक याद मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम से जुड़ी है. क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने यहां मेसी से मुलाकात की और उन्हें वर्ल्ड कप 2011 की विनिंग जर्सी भेंट की. खास बात ये है कि सचिन और मेसी दोनों ही नंबर-10 की जर्सी पहनते हैं. इसके बाद भारतीय फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान सुनील छेत्री ने भी मेसी से मुलाकात की, दोनों दिग्गजों की तस्वीर ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी. 

दिल्ली में हुआ क्रिकेट और खेल का मिलन 

GOAT इंडिया टूर के आखिरी चरण में लियोनल मेसी दिल्ली पहुंचे. जहां इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के चेयरमैन जय शाह ने उन्हें भारत की जर्सी भेंट की, इस जर्सी का नंबर भी 10 था. इसके अलावा रोड्रिगो डी पॉल और लुईस सुआरेज को भी टीम इंडिया की जर्सी दी गई. इसके बाद जय शाह की ओर से मेसी को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भी आमंत्रित किया गया. जिसकी शुरुआत 7 फरवरी से होने वाली है. 

यह भी पढ़ें - Lionel Messi India Tour Highlights: जामनगर पहुंचे लियोनल मेसी, अंबानी से करेंगे मुलाकात

lionel messi
Advertisment